Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 जून 2020: आज है माह का पहला दिन, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

May 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | आपकी आमदनी अच्छी रहेगी | आपके किसी करीबी की कोई बात आपको चुभ सकती है, आप दिल पर ना ले | ऑफिस में आज सहकर्मी आपके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे | आज लव लाइफ को एन्जॉय करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रहेंगे | किसी निजी काम को लेकर आप परिवार के किसी दोस्त की मदद ले सकते है | आज आप घर में जरूरत का कोई सामान खरीद सकते है | विवाहित जातको के जीवन में रोमांस रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके यात्रा पर जाने की दशा बन सकती है, लेकिन आप इसे टालने की कोशिश करे तो बेहतर है | आज किसी काम को लेकर की गयी मेहनत बेकार जा सकती है | दाम्पत्य जीवन में एकदूसरे पर विश्वास बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | व्यापार में आज गति देखने को मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा | आज के दिन आप किसी के मामले में टांग ना अड़ाए तो अच्छा है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होने से आपकी तारीफ भी होगी | आज आपको प्रिय पर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, आप मामले को बातचीत से समझाए तो अच्छा है | आज आपके खर्चो में गिरावट आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | किसी बात को लेकर आप तनाव ले सकता है | इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है | आज किसी काम में आपकी बुद्धिमता काम आएगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आपका रिश्ता मजबूत होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | दोपहर के बाद आपकी आमदनी में गिरावट आ सकती है | आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, उचित खान पान करे | दाम्पत्य जीवन में आपको जीवनसाथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | कार्यो में फुर्ती को देखकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते है | लम्बे समय बाद मित्र से मिलने का प्लान बन सकता है | व्यापार में मनमुताबिक फल नहीं मिलेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ ऐसी स्थितियां बन सकती है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | नौकरीपेशा जातको को तरक्की प्राप्त होने वाली है, इस बात से घर में उत्साह का माहौल रहेगा | दाम्पत्य जीवन में थोड़ी खटपट हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो विचार त्याग दे समय शुभ नहीं है | कार्यो को लेकर आपके सारे प्रयास आज सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में आप रिश्ते की मजबूती पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आप अपने कुछ अधूरे कामो को पूरा करने पर ध्यान देंगे | आमदनी में आज गिरावट को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए समय ठीक है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन माध्यम रूप से फलदायी साबित होगा | आपको ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आज किसी काम में जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आप प्रयास करते रहे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर