Category Archives:  Spiritual

रसोई में भूलकर भी ना करे ये गलती, अन्यथा नाराज हो जाएगी माँ अन्नपूर्णा

Jun 01 2020

Posted By:  Sunny

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम आदि बताये गए है, जिनका यदि पालन किया जाए तो आसानी से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है | कई बार कुछ लोगो के साथ ऐसा होता है कि उनके जीवन में हर समय किसी ना किसी परेशानी का आना जाना लगा रहता है | बता दे इसके पीछे का मुख्य कारण वास्तु दोष को बताया जाता है | 


वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है | वास्तु में रसोई घर को लेकर कई नियम और कायदे बताये गए है | वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है कि जिन्हे कभी रसोई में नहीं रखना चाहिए | अन्यथा इसका अशुभ प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ने लगता है, आज हम आपको इसी बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है |




वास्तु में बताया गया है कि रसोई को कभी भी स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | कई लोग घर में पड़े किसी फालतू सामन को या बिना जरूरत के सामान को रसोई में रख देते है | और ये वास्तु दोष की उत्पत्ति कारण बनता है | वास्तु में बताया गया है कि रसोई का ये इस्तेमाल माँ अन्नपूर्णा को नाराज कर देता है |


वास्तु में बताया गया है कि रसोई में कभी बासी भोजन नहीं रखना चाहिए | कई लोग रसोई में रखे फ्रिज में बासी भोजन रख देते है | बता दे ये शुभ नहीं है, घर में रखा बासी भोजन राहु-केतु और शनि की अशुभ दशा को आमंत्रण देता है | इतना ही बासी भोजन स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक सिद्ध होता है |


वास्तु में रसोई घर में दवाइयां रखने को लेकर सख्त मनाही है | क्योंकि इससे घर के सदस्यों की सेहत प्रभावित होने लगती है | जिस घर में रसोई में दवाइयां रखी जाती है, उस घर में कोई ना कोई सदस्य हर समय बीमार रहता है | इसीलिए आप ऐसी स्थिति से बचे |


रसोई घर में दर्पण का लगाना शुभ नहीं माना गया है | रसोई में लगाया गया दर्पण आर्थिक से लेकर स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों का कारण बनता है | वास्तु में बताया गया है कि दर्पण में बना अग्नि का प्रतिबिम्ब अशुभ होता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर