Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 जून 2020: इन 5 राशियों के लिए शुभ है दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है की आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, हालाँकि आपको खानपान को लेकर ध्यान दे | सेहत बिगड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपको कोई बड़ा लाभ करवाने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा | किसी जरुरी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन आप उसे आसानी से पार कर लेंगे | आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है | प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार के साथ समय बिताने से आपको उनकी जरूरतों का अहसास होगा | आज ऑफिस में आप विरोधियों पर भारी रहेंगे | परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने में जीवनसाथी आपकी मदद करेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप सुख के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है | आज के दिन आप किसी को उधार धन ना दे, वापस मिलने में परेशानी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कोई अटका हुआ जरुरी काम अचानक से पूरा हो जायेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे | जो जातक प्रेम में हैं, उन्हें परिवार से बात करने की जरूरत है | यह समय रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले ठीक रहेगा | हालाँकि किसी बात को लेकर लिया गया मानसिक तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है | कामकाज के मामले में आपको आज अच्छे नतीजे मिलेंगे | कुछ घरेलू खर्चे बढने वाले है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका थोड़ा कमजोर रहने वाला है | किसी करीबी की कोई बात आपको परेशान कर सकती है, हालाँकि आप दिल से ना लगाए | यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ नहीं है, विचार त्याग दे | दाम्पत्य जीवन में दिक्क़ते रह सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन शुभ है | लम्बे समय बाद व्यापार में तरक्की दिखने से आप प्रसन्न होंगे | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है | आज जीवनसाथी आपसे मन की कोई व्यथा शेयर कर सकता है, आप साथ मिलकर हल निकालेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपनी कुछ जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देंगे | कामकाज में मनमुताबिक नतीजे मिलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी से बहस होने की सम्भावना है, आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर आप अच्छा महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको की ऑफिस में तारीफ होगी | आज प्रेम जीवन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आपकी सेहत ठीक रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | काम में आज चुनौतियाँ आएगी, लेकिन आप आसानी से उनका सामना कर लेंगे | आज कुछ लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते है | विवाहित जातको के लिए आज की शाम रोमांटिक बीतेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी | आज आप किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े, अन्यथा आप परेशानी में घिर सकते है | आज परिवार का माहौल आपको सुख देगा, पिताजी आपके काम की तारीफ करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर