Category Archives:  Spiritual

नकारात्मकता से लेकर धन की कमी, हर समस्या का उपाय है लहसुन के ये टोटके

Jun 01 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में मनुष्य की हर समस्या का उपाय है | ज्योतिष में दिए गए उपायों से जीवन में चल रहे दुःख दर्द को पल में दूर किया जा सकता है | आयुर्वेद में लहसून को बहुत ही गुणकारी बताया गया है | ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती है | उसी तरह ज्योतिष में लहसून भी को लाभकारी बताया गया है | लहसून के कई ऐसे उपाय है, जो जीवन से दुःख दर्द, अशांति, तनाव, दरिद्रता को दूर करने की क्षमता रखते है | आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |

कार्यो में सफलता


जब भी आप किसी जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकले तो अपने जेब में लहसून की कली रख ले | जेब में लहसून रखना बेहद ही शुभ माना जाता है | ये कार्यो को सिद्ध करता है |

धन की कमी


यदि आपके जीवन में सदा धन की कमी बनी रहती है | या फिर धन बिलकुल नहीं टिकता है, तो आप ये उपाय करे | आप लहसून की कली को एक लाल कपडे में लपेट ले | इसके बाद आप इसे अपने पर्स में रख ले, इससे आपका पर्स सदा भरा रहेगा |



नकारात्मकता से मुक्ति


यदि आपके घर में नकारात्मकता पनप रही है | या आपको इसका आभास हो रहा है, तो इसमें लहसून आपकी मदद कर सकता है | ऐसी स्थिति में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर एक लाल कपडे में लहसून डालकर पोटली बनाकर लटका दे| इससे घर की नकारात्मकता दूर होने लगेगी |

नींद की समस्या


यदि आप नींद ना आने की समस्या से परेशान है | या फिर अचानक रात के समय नींद टूट जाती है | तो आप अपने तकिये के नीचे एक लहसून रखकर सोये | इससे आपको खूब मदद मिलेगी |

व्यापार में वृद्धि


यदि आप कुछ समय से व्यापार में नुकसान उठा रहे है | या फिर काम-धंधा सही प्रकार से नहीं चल पा रहा है, तो आप कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार पर एक पीले रंग के कपडे में लहसून की 7 कलियाँ बाँध कर लटका दे | आपको जल्द ही इसका शुभ प्रभाव नजर आने लगेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर