Category Archives:  Spiritual

बुधवार के दिन करे गणेश जी से जुड़ा ये उपाय, होगी मन की हर मुराद पूरी

Jun 02 2020

Posted By:  Sunny

हर कोई चाहता है कि उसकी किस्मत अच्छी हो, उसका भाग्य सदा चमकता रहे | उसे अपने जीवन में धन की कमी का सामना ना करना पड़े | यही वजह है कि आपको मंदिरो में भीड़ देखने को मिलती है | इंसान अपने मन की मुरादों पूरा करने के लिए भगवान के पास जाता है | आप जानते होंगे गणेश जी को भाग्य विधाता कहा जाता है | ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि गणेश जी इंसान की फूटी किस्मत को भी चमका देते है | ऐसे में आज हम आपके लिए गणेश जी से जुड़ा एक उपाय लेकर आये है, जो आपकी भी किस्मत चमका सकता है |




यह है उपाय

इस उपाय को आप बुधवार के दिन करे | आप बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठे और शौचादि कार्यो से निवृत हो, इसके बाद आप पूजाघर की सफाई करे | नहाने के बाद आप पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करे | अब आप एक केले का पत्ता ले और उसे गंगाजल से स्वच्छ करे | इसके बाद उसे साफ़ कपडे से पौंछे और उस पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे |


अब गणेश जी की प्रतिमा के दांयी ओर चावल की ढेरी बनाये और बांयी और गेंहू के दानो की ढेरी लगाए | अब गेंहू की ढेरी पर एक सिक्का रखे और चावल की ढेरी पर एक खड़ी सुपारी रखे | इसके बाद गणेश जी के सामने घी के दो दीपक जला गणेश जी की आरती करे, और उनके सामने अपनी मनोकामना रखे |

इसके उपरांत जब गणेश जी के सामने जल रहा दीप बुझ जाए तो गणेश जी को पुनः पूजाघर में स्थापित कर दे | इसके बाद उन गेंहू को पीसकर आटा बना ले और उसकी पूरी बनाकर गाय को खिला दे | साथ ही उन चावल की खीर बनाये और घर के सदस्यों में प्रसाद के रूप में बाँट दे |

इसके बाद गेंहू की ढेरी पर रखे सिक्के को तिजोरी में रख दे और सुपारी को परिवार एक सदस्यों में बाँट दे | इस उपाय को करने से आपके घर में सुख शांति का माहौल पनपेगा, आर्थिक समस्या दूर होगी | घर में सकारात्मकता का प्रवाह होगा और आप पर गणेश जी की कृपा बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर