Category Archives:  Spiritual

होने जा रहा है चंद्र ग्रहण, उससे पहले जानिए कितने प्रकार का होता है चंद्रग्रहण

Jun 04 2020

Posted By:  Sunny

5 जून 2020 को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है | 5 जून की रात चंद्र ग्रहण होने वाला है | ये ग्रहण भारत के साथ साथ एशिया, युरोप और अफ्रीका में भी दिखाई देने वाला है | बता दे ये चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण है |


चंद्रग्रहण का समय
हण भारतीय समयानुसार 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 6 जून की रात 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा |


खगोल विज्ञान के लिए चंद्रग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना है | वैज्ञानिक तौर देखा जाये तो इसकी वजह होती है जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक ही रेखा में आ जाते है | जिस वजह से चन्द्रमा तक सूर्य की रौशनी नहीं पहुंच पाती है, ये चंद्रग्रहण कहलाता है | बता दे चंद्र ग्रहण तीन प्रकार होते है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे है |



>पूर्ण चंद्र ग्रहण
जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी के आने से चन्द्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाता है, तो ये पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जाता है | बता दे इस ग्रहण को बेहद ही प्रभावी माना जाता है |

>आंशिक चंद्र ग्रहण
जब सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी आ जाती है, किन्तु चन्द्रमा पर पृथ्वी की आंशिक छाया ही पड़ती है | तो ये आंशिक चंद्र ग्रहण होता है | 

>उपच्छाया चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण से पहले चन्द्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है | जिस वजह से उसकी छवि मलीन पड़ जाती है | इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है |

21 जून को लगेगा सूर्य ग्रहण
जानकारी के लिए बता दे 21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है | ये ग्रहण भी भारत के साथ साथ एशिया, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा | ये ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगने जा रहा है | बता दे ये सुबह 10a:14 से लेकर 1:38 तक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर