Category Archives:  News

अपने पिता के खिलाफ बगावत पर उतरी ट्रम्प की बेटी, कही दी बड़ी बात....

Jun 05 2020

Posted By:  Sunny

अमेरिका में पिछले कई दिनों से कड़ा प्रदर्शन चल रहा है | इसकी वजह है वहां हुयी अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉएड की पुलिस हिरासत में मृत्यु है | अमेरिका में प्रदर्शन कड़ा रूप ले चूका है, कई जगह आगजनी की घटनाये हुयी है | ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर आयी है |


डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है | लॉ ग्रेजुएट टिफनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये अपना गुस्सा जाहिर किया है | उन्होंने एक ब्लैक स्क्रीन पोस्ट की और #blackOutTuesday और JusticeForGeorgeFloyd लिखा है |



टिफनी ने हेलन कोलर को कोट करते हुए लिखा अकेले हम बेहद कम हासिल कर सकते हैं, एक साथ हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं | जानकारी के लिए बता दे टिफनी की माँ ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ब्लैक स्क्रीन की तस्वीर शेयर की थी |


बता दे टिफनी की इस पोस्ट से पहले वाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे | इसके बाद टिफनी ने ये पोस्ट की थी | जानकारी के लिए बता दे प्रद्रशनकारियों के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति को सुरक्षा के लिए बंकर में ले जाया गया था |

बता दे टिफनी ट्रम्प डोनाल्ड ट्रम्प और मार्ला मैपल्स की बेटी है | डोनाल्ड ट्रम्प ने साल 1993 में मार्ला से शादी की थी | इसके बाद 1999 में उन्होंने मार्ला से तलाक ले लिया | जानकारी के लिए बता दे मार्ला एक मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर