Category Archives:  Spiritual

होने जा रहा है चंद्र ग्रहण, सभी राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव, जानिए

Jun 05 2020

Posted By:  Sunny

आज चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है | ये चंद्रग्रहण रात के 11 बजकर 15 मिनट से आरम्भ होगा और 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा | इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे और 18 मिनट की रहेगी | इस ग्रहण को लेकर ज्योतिषियों का कहना है की ये इतना प्रभावकारी नहीं है | इसीलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा | दरअसल चंद्रग्रहण की छाया मलीन रहने के कारण इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जाता है, इसीलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा |


हालाँकि इस ग्रहण का प्रभाव राशियों पर जनजीवन पर पड़ने वाला है | ये उपच्छाया चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लगने जा रहा है | इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |



मेष:- आपके खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है |

वृष:- यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतनी चाहिए |

मिथुन:- ग्रहण के चलते आपकी आमदनी प्रभावित होने वाली है |

कर्क:- आप आध्यात्म और धर्म की ओर आकर्षित होंगे |

सिंह:- किसी से विवाद होने की सम्भावना है, सावधान रहे |

कन्या:- आपकी धन सम्पति में वृद्धि होने वाली है |

तुला:- आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है|

वृश्चिक:- बेवजह किसी विवाद में पड़ सकते है |

धनु:- आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होने वाले है |

मकर:- जमीन जायदाद से लाभ होने वाला है |

कुम्भ:- लम्बे समय से चल रही बीमारी दूर होने वाली है |

मीन:- परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर