Category Archives:  Spiritual

राशिफल 8 जून 2020: आज सावधान रहे ये 4 राशि वाले, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | आज ऑफिस से जुड़े कामो के चलते आप ज्यादा बिजी रहेंगे  | आप कहीं निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है | परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा | जीवनसाथी आपसे मन की बात शेयर कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | आज कुछ खर्चे भी बढ़ सकते है, आपको बचत करने की आदत विकसित करनी चाहिए | आपको अपने दाम्पत्य जीवन में किसी भी ग़लतफ़हमी को पनपने नहीं देना चाहिए | स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर आप थोड़े व्यस्त रहेंगे | व्यापार से जुड़े जातको को आज बड़ा फायदा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन जीवनसाथी आपकी किसी काम में मदद करेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके खर्चो में गिरावट आएगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | कर्ज लेने के योग बन रहे है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में मनमुताबिक नतीजे मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है | सरकारी नौकरी वाले जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आज आपके विरोधी सक्रीय है, आपको सावधान रहने की जरूरत है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | परिवार के साथ वक़्त बीतने से आप परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे | दाम्पत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन कमजोर है, झड़प हो सकती है | व्यापार के मामले में आपकी साख मजबूत होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा | नयी खुशियां मिलने वाली है, साथ ही परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | कामकाज के मामले में आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी, हालाँकि ये सामान्य है | आज परिवार में किसी बात को लेकर विचार विमर्श हो सकता है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में आज आपको सफलता मिलेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप कई विचारो से घिरे रहेंगे, हालाँकि आप सोच समझकर ही कार्यो की प्राथमिकता दे | कामकाज के मामलो में आपको दूसरे के साथ की जरूरत पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन कमजोर है | आपकी सेहत भी आज कमजोर है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके खर्चे बढने वाले है | इस वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते है, इससे आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है | ऑफिस में अपने काम को आप बेहतर ढंग से अंजाम देंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आमदनी एक मामले में आज उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है | जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | पिताजी आज आपको कोई सलाह दे सकते है, ध्यान देने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में अचानक कोई विवाद खड़ा हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | आज किसी निजी काम में भाई/बहन की मदद मिल सकती है | आज जीवनसाथी आपसे किसी चीज की उम्मीद कर सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर