Category Archives:  Spiritual

ऐसी हो हथेली की बनावट, तो व्यक्ति पाता है धन-दौलत और सफलता

Jun 08 2020

Posted By:  Sunny

भारत में वैदिक काल से ही सामुद्रिक शास्त्र का बड़ा महत्व रहा है | सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगो, उनकी बनावट और शरीर के बनावट के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है | समुद्र शास्त्र में व्यक्ति की हथेली, अंगुली को देखकर भी कई बाते बताई जा सकती है | आज हम इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


जिन लोगो के हाथ छोटे और मोटे और साथ ही बैडोल होते है | इनकी हथेली सख्त और हाथ खुरदुरे होते है | हथेली की वजह से इनका अंगूठा भी मोटा और छोटा होता है | ऐसे व्यक्तिओ को जीवन में सफलता आसानी से नहीं मिलती | ऐसे लोग मौका परस्त और लालची भी होते है |




जिन लोगो की अंगुलियां लम्बी और समकोण होती है | साथ ही नाख़ून छोटे और वर्गाकार होते है | ये हठी स्वभाव के होते है, इनकी हथेली की लम्बाई और चौड़ाई सामान होती है | ऐसे लोग सात्विक प्रवृत्ति और परिश्रमी होते है | इन्हे अपने जीवन में सफल होते है |


सख्त और लम्बा हाथ कर्मठता की निशानी होता है | इनकी अंगुलियां चपटी और हथेली में पर्वत दबे हुए होते है | ये लोग जिज्ञासु प्रवृति के होते है, ये आत्मनिर्भर होते है | ऐसे लोग इंजीनियरिंग, डॉक्टर और अदाकारी की दुनिया में नाम कमाते है |


जिन लोगो की हथेलियां मुलायम और गुलाबी होती है ऐसा हाथ चौड़ा और नुकीला होता है। ऐसे हाथों की अंगुलियां लंबी और पतली होती हैं ये लोग कला के क्षेत्र में बहुत नाम करते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास गजब का होता है ऐसे लोग ज्यादतर अभिनय, सिंगिंग और विज्ञान के क्षेत्रों में खूब आगे जाते है |


जिन लोगो के हाथों की बनावट लंबी, पतली नुकीली और नाखून लंबाई में होते हैं। ये स्वभाव से विनम्र और शांत किस्म के होते हैं। ये अक्सर सपनों की दुनिया में खोये रहते है। हालाँकि ये लोग किसी पर भी जल्दी विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी इनका व्यवहार बहुत ही शांत होता है। ऐसे लोग धर्म कर्म के कामो में ख़ास रूप से जुड़े होते हैं | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर