Category Archives:  Spiritual

सूर्य कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत....

Jun 09 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में सूर्य को प्रधान ग्रह माना गया है | ये ऊर्जा, यश कीर्ति, नेतृत्व और उच्च पद का करक है | बता दे सूर्य सिंह राशि के स्वामी है और मेष राशि में ये उच्च और तुला में नीच के होते है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 15 जून को सूर्य वृष से मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है | इस राशि में बुध और राहु पहले से मौजूद है, साथ ही 21 जून को सूर्यग्रहण होने वाला है | ऐसे में सभी राशियों पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है | आज हम उसी के बारे मे बात करने जा रहे है |


मेष:- आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी और व्यापार को दिशा मिलेगी |



वृष:- आपको आर्थिक लाभ होने वाला है | आपकी वाणी में कठोरता आएगी |

मिथुन:- इसी राशि में सूर्य युति करेगा | ऐसे में आपके व्यवहार में क्रोध और आक्रामकता आएगी | आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है |

कर्क:- आपके खर्चे और यात्रा के योग बन रहे है और शत्रुओ पर आप विजय प्राप्त करेंगे |

सिंह:- आपकी आमदनी में वृद्धि होगी | आपको मान सम्मान और कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने वाली है |

कन्या:- आपको मान सम्मान मिलेगी | कार्यो में आ रही मुसीबते पूरी तरह से दूर होने वाली है |

तुला:- आप मानसिक रूप से प्रबल होंगे | आपके निर्णय सफल होंगे |

वृश्चिक:- आपको सेहत और धन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | तनाव हावी हो सकता है |

धनु:- आपका दाम्पत्य जीवन प्रभावित हो सकता है, हालाँकि व्यापार में लाभ होगा |

मकर:- सरकारी क्षेत्र से लाभ होगा | कोर्ट कचहरी से जुड़ा फैसला आपके हक़ में आएगा |

कुम्भ:- प्रेम जीवन में विपरीत परिस्थितियां बन सकती है | संतान को कोई कष्ट हो सकता है |

मीन:- आपकी सम्पत्ति में वृद्धि होगी | नौकरी में पदोन्नति होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर