Category Archives:  Spiritual

इन 4 राशियों पर सदा बना रहता है माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, कभी नहीं होती धन की कमी

Jun 10 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में कहा गया है कि मनुष्य के जन्म के साथ ही उसका भाग्य निश्चित हो जाता है | साथ ही उसके नाम के साथ राशि भी जुड़ जाती है | ज्योतिष में कूल 12 राशियाँ बताई गयी है, इनमे से कुछ राशियां बेहद भाग्यशाली मानी गयी है | क्योकि इन राशियों पर सदा माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है | इसी वजह से इन्हे कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

वृष


वृष राशि का स्वामी शुक्र है | ज्योतिष में शुक्र को धन, ऐश्वर्य, वैभव और सुख का कारक माना गया है | ऐसे में इस राशि के जातको पर शुक्र का प्रभाव देखने को मिलता है | इस राशि के जातको को सदा कार्यो में किस्मत का साथ मिलता है | इन्हे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता |



कर्क


इस राशि के जातको को माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है | जिस वजह से ही इन्हे ऐशोआराम की जिंदगी जीने का पूरा मौका मिलता है | इस राशि के जातक काफी मेहनती होते है और साथ ही सौभाग्य भी साथ होता है | जो इन्हे सफलता दिलाता है | 

सिंह


ये लोग काफी मेहनती और कार्यो में कुशल होते है | ये अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते है और ये ही आगे चलकर इन्हे सुख दिलाती है | इनमे नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है | इनकी रिस्क लेने की प्रवृति ही इन्हे सफलता दिलाती है |

वृश्चिक


इस राशि के जातक भी काफी भाग्यशाली होते है | इन्हे अपने जीवन में धन कमाने की खूब लालसा होती है | साथ ही ये मेहनती भी होते है | ये हर परेशानी का आसानी से हल खोज लेते है, इसी खूबी के चलते ये आर्थिक परेशानी में भी नहीं घिरते | कई बार पैसा खुद चलकर इनके पास आता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर