Category Archives:  Spiritual

आपकी ये आदते बनती है, आपकी गरीबी का कारण, जानिए

Jun 10 2020

Posted By:  Sunny

हमारा जीवन नकारात्मकता और सकारात्मकता के बीच होता है | जब भी जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है, जो जीवन में समस्याएं आरम्भ हो जाती है | एक के बाद एक संकट सामने आने लगते है | कई बार हमारे जीवन में आयी नकारात्मकता का कारण हमारी कुछ आदते होती है, जो वास्तु दोष को निमंत्रण देती है | ये दोष ही हमारे दुखो की वजह बनता है, ऐसे में आज हम आपको कुछ आदतों को बताने जा रहे है | जो हमारे जीवन में गरीबी की वजह बनते है |


कई लोगो की भोजन जूठा छोड़ने की आदत होती है | जिस वजह से भोजन को बाहर फेकना पड़ता है, बता दे ये अन्न का अपमान होता है | इसकी वजह से माँ लक्ष्मी भी घर से चली जाती है और व्यक्ति को गरीबी का सामना करना पड़ता है |


हमे कभी सड़क पर नहीं थूकना चाहिए | ज्योतिष में बताया गया है कि मार्ग में थूकने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्र नीचे चला जाता है | इस वजह से उसके जीवन से सौभाग्य भी दूर होने लगता है |




हमारे धर्म शास्त्रों में मेहमान को भगवान माना गया है | इसीलिए कभी मेहमान का अपमान नहीं करना चाहिए | मेहमान का आदर करने से माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है, और आप पर आशीर्वाद बनाये रखती है |


अक्सर कई लोग रात को भोजन करने के बाद बर्तन जूठे ही छोड़ देते है | ये शुभ नहीं है, रात को बर्तन जूठे छोड़ना दुर्भाग्य को न्यौता देता है | साथ ही ऐसा करने से माँ लक्ष्मी भी नाराज होती है |


अक्सर देखा जाता है कि घर के सदस्य आपस में ही लड़ते रहते है | घर में सदा कलह की स्थिति बनी रहती है | बता दे, ऐसे स्थान पर माँ लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती है | ये आपकी गरीबी का सबसे बड़ा कारण साबित हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर