Category Archives:  Spiritual

गरुड़ पुराण की इन बातो का रखे ध्यान, चमकेगा भाग्य और बनेंगे धनवान

Jun 11 2020

Posted By:  Sunny

गरुड़ पुराण हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पुराण है | इसमें मनुष्य जीवन के कई सवालों का जवाब और रोचक रहस्य बताये गए है | गरुड़ पुराण में स्वर्ग और नरक के बारे में भी कई बाते लिखी गयी है | इनके बारे में सब बताया गया है, कि ये जगहे कैसी है, कहाँ स्थित है आदि | इसके अलावा ऐसे कार्यो के बारे में भी बताया गया है, मनुष्य को पाप और पुण्य का भागी बनाते है | 


गरुड़ पुराण में मनुष्य के धनवान और सौभाग्यशाली होने को लेकर भी कई बाते बताई गयी है | इसमें कुछ ऐसी सामान्य बातो का जिक्र किया गया है, जिनके पालन करने से मनुष्य का भाग्य खुल जाता है | उसे धन की कमी और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है | आज आपको उन्ही बातो के बारे में जानकारी देने जा रहे है |

स्वच्छ वस्त्र धारण करना


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति स्वच्छ रहता है, स्वच्छ वस्त्र धारण करता है | वह सदा सौभाग्यशाली और धनवान बना रहता है | वहीँ जो लोग गंदे वस्त्र धारण करते है, उनका सौभाग्य नष्ट होने लगता है | इसीलिए आप ऐसी गलती कभी ना करे |



साफ सफाई


गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जिस घर में साफ सफाई रहती है | गंदगी का नाम भी नहीं होता है, उस घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है | बताया गया है कि माँ लक्ष्मी वहीँ ठहरती है, जहाँ साफ सफाई होती है | वहीँ जिस घर में गंदगी होती है, वहां धन कभी नहीं ठहरता और दरिद्रता आने लगती है |

सुख शांति का माहौल


जिस घर में सुख शांति का माहौल होता है, वहां भी माँ लक्ष्मी का वास होता है | इसीलिए आप चाहते हैं कि आपके घर में भी माँ लक्ष्मी का वास हो, तो ये जरुरी है | की आपके घर में सभी सदस्यों में प्रेम भाव और सुख शांति हो |

बड़ो का सम्मान


जिस घर में महिलाओं और बड़े बुजुर्गो का सम्मान होता है, उस घर पर भगवन की कृपा सदा बनी रहती है | इसीलिए आप बड़ो को सम्मान करे | घर में ही नहीं बाहर भी आप बड़े बुजुर्गो और महिलाओ से सम्मानपूर्वक पेश आए | वहीँ अपने से छोटो से प्रेम से पेश आये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर