Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जून 2020: आज सावधान रहे मीन राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jun 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आमदनी में वृद्धि होगी और खर्चो में कमी देखने को मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | ऑफिस में काम में आपकी तारीफ होगी | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज प्रिय से उपहार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन थोड़े तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | किसी बात को लेकर ख़ुशी आपके चेहरे पर झलकेगी | आज कामकाज में पूरा ध्यान देंगे, अधूरे पड़े कामो को भी आज निपटा लेंगे | जीवनसाथी के साथ आज का दिन प्रेमपूर्ण बीतेगा | आज पूर्वजो की संपत्ति से लाभ होने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शानदार रहेगा  | पिताजी के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे, आप इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे | आज कुछ खर्चे बढ़ सकते है, आपको उनपर ध्यान देने की जरूरत है | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराजगी जाहिर कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | काम के बोझ के चलते आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे | व्यापार में आप कुछ नए फैसले ले सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे | परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव में आप किसी मित्र से सलाह ले सकते है, वैसे घर की बाते घर में रहे तो अच्छा है | कामकाज के मामले में आप थोड़े व्यस्त रहेंगे, हालाँकि आज का दिन आपके करियर में अहम साबित होने वाला है, सावधान रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | ऑफिस में विरोधी आपके किसी काम में रुकावट पैदा कर सकते है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | आज के दिन आप किसी के मामले में टांग ना अड़ाए, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज तनाव से बाहर निकलने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा होगा | आज परिवार के बड़े आपको कोई राय दे सकते है | ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जता सकते है, आप उनकी मदद करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलने वाला है, इससे आप थोड़े व्यस्त रहेंगे | जिन जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव बना हुआ था, ये स्थिति जल्द ही पलटने वाली है | आप अपनी व्यस्तता के चलते सेहत का भी ख्याल रखे, सेहत बिगड़ सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को आज यात्रा करनी पड़ सकती है | आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे | किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में नीरसता का भाव आएगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका दिन मनोरंजन में निकलेगा | कामकाजी जातको को आज थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, आज प्रिय से आपको कोई उपहार प्राप्त होने वाला है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | परिवार के साथ वक़्त बिताएंगे, आपको कोई नयी बात पता चल सकती है | आप आज सुख सुविधा की कोई चीज खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आपका कोई मित्र आपसे बिज़नेस का कोई आईडिया शेयर कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आप आज वाहन चलाते समय सावधानी बरते, चोट लगने की सम्भावना है | कुछ खर्चे बढ़ सकते है, आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा | हालाँकि जो जातक प्रेम जीवन में हैं, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर