Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 जून 2020: आज शानदार बीतेगा आपका दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | दोपहर के बाद अचानक खर्चो में आपको वृद्धि देखने को मिल सकती है | आज ऑफिस  से जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आपका रिश्ता मजबूत होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आमदनी में आज वृद्धि देखने को मिलेगी | व्यापार में नए लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में आपको कुछ जिम्मेदारियों का अहसास होगा, जिनसे आप भाग रहे थे | जो जातक प्रेम में है, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो कुछ समय के लिए टाल दे, समय शुभ नहीं है | किसी जरुरी काम में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन थोड़े तनाव से भरा रहेगा, आपको इसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम में उम्मीद से ज्यादा धन खर्च हो सकता है | आज किसी बात को लेकर अनजाना डर सताएगा, आपको इससे निपटने की जरूरत है | प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा | आज प्रिय आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बदल सकती है | आपका कोई मित्र आपसे उधार धन मांग सकता है | ऑफिस में आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, आपके काम में रुकावट पैदा कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | परिवार में कोई विवाद खड़ा हो सकता है , आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है | ऑफिस में आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में मजबूती आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज के मामले में कोई परेशानी आपको मानसिक तनाव दे सकती है | आज परिवार का कोई सदस्य आपके काम आने वाला है | आपके दाम्पत्य जीवन में आज शुभ बदलाव आएगा | आप साथ मिलकर कोई फिल्म देखने का प्लान बना सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे | शाम का समय संतान के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है, आपको भी समय आने पर मदद करनी चाहिए |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे | आप अपने पुराने लंबित कामो को भी आज समय पर पूरा करनी की कोशिश में रहेंगे | आपके खर्चो में कमी आएगी, जिस वजह से आपका तनाव कम होगा | हालाँकि आज आपके प्रेम जीवन में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज धन की आवक अच्छी होगी, जिससे आप प्रसन्न महसूस करेंगे | आज दोपहर के बाद आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस के काम को लेकर ध्यान देने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कार्यो में मनमुताबिक परिणाम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में उच्च अधिकारी आपके कार्यो की प्रशंसा कर सकते है | आज जीवनसाथी आपसे मन की बार शेयर करेगा, आपको रिश्ते में मजबूती महसूस होगी | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | खर्चों में बढ़ोतरी होती रहेगी, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी | खर्चों में कमी आएगी। आमदनी बढ़ेगी | काम के सिलसिले में आप पूरी लगन से मेहनत करेंगे। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। परिवार को भी समय दे पाएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर