Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 जून 2020: आज इन राशियों से प्रसन्न है महादेव, जानिए किन्हे मिलेगा आशीर्वाद

Jun 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज आपको ठंडी प्रकृति की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए | कामकाज को लेकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे | आज अच्छा होगा आप किसी के मामले में टांग न अड़ाए | दाम्पत्य जीवन में आज मतभेद उत्पन्न हो सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार में आज किसी विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है | आज ऑफिस में आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे | आज प्रेम जीवन में आपको सावधान रहने की जरूरत है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप अपने किसी काम में मित्र की मदद ले सकते है | आज आप अपनी सुख सुविधा पर धन खर्च कर सकते है | आज शारीरिक समस्या महसूस हो सकती है, ध्यान देने की जरूरत है | आज दाम्पत्य जीवन ठीकठाक रहेगा, रिश्ते सुधरेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको कामकाज में मनचाहे परिणाम मिलेंगे | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को आज अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बड़ा लाभ होने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है | किसी मित्र से अपने प्रेम जीवन की परेशानियों को शेयर ना करे | आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, आप थोड़े तनाव में रह सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज पिताजी आपसे कुछ बात कह सकते है, आप उस पर विचार करेंगे | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन शानदार रहेगा, प्रिय कुछ नया कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | अपने कामकाज को लेकर आप तनाव में रहेंगे | परिवार में अचानक कोई मुसीबत खड़ी हो सकती है, जीवनसाथी इसे निपटाने में आपकी मदद करेगा | हालाँकि आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, इससे आप इससे अच्छा महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेगा, जिससे आप भी प्रसन्न महसूस करेंगे | आज लम्बी यात्रा के योग बन रहे है, आप इसे टाल दे तो अच्छा है | आज जीवनसाथी से आपको कोई राज की बात पता चलने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कामो में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | खर्चो में अचानक वृद्धि से आप थोड़े तनाव में आ सकते है | किसी से प्रेम करते है, आज का दिन आपके लिए शुभ है | दाम्पत्य जीवन में आप अपने रिश्ते में प्रेम भरने की कोशिश में रहेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन बेहद शुभ है | आपको विदेश से अच्छा लाभ होने वाला है, इससे आपको आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | परिवार के साथ आपको समय बिताने को मिलेगा, आप इससे अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन अच्छा है | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जो आपके परिवार में भी उत्साह का माहौल बना देगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आज आपके प्रयासों से दूर होगा | आज किसी मित्र से आपको आमदनी बढ़ाने के सुझाव मिल सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमे आपको सफलता मिलेगी | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | आज जीवनसाथी से मन में दबी कोई इच्छा शेयर कर सकते है, आप इससे हल्का महसूस करेंगे  | हालाँकि परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर