Category Archives:  Spiritual

जानिए क्या होता है, जब कुंडली में राहु होता है अशुभ स्थिति में...

Jun 15 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष में राहु को एक पापी ग्रह बताया गया है | ज्योतिष में बताया गया है की जब राहु ग्रह कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है, तो वह जातक को शुभ फल प्रदान करता है | वहीँ जब ये अशुभ स्थिति या कमजोर स्थिति में होता है | तो जातक के जीवन में असफलता, निराशा और परेशानियों का कारण बनता है | हालाँकि कई बार दूसरे ग्रहो के साथ युति भी इसका कारण बनती है | यानी जब एक ही राशि में 2 ग्रह मौजूद हो | आज हम इसके दुष्परिणामों के बारे में बात करने जा रहे है |

गलत आदतों का शिकार


राहु के नाम से ही लोग डरने लगते है | क्योंकि राहु दूसरे ग्रहो के साथ मिलकर एक अशुभ योग बनता है, जिसके दुष्परिणाम भोगने पड़ते है | जैसे शुक्र के साथ राहु की युति होने पर व्यक्ति गलत आदतों का शिकार होने लगता है, उसका नैतिक पतन होने लगता है और वो अधर्मी बन जाता है |



परेशानियां 


जब राहु बृहस्पति के साथ युति करता है, तो व्यक्ति को जीवन में मिलेजुले परिणाम देखने को मिलते है | इस युति के चलते व्यक्ति की उम्र तो लम्बी होती है, लेकिन उसके जीवन में परेशानियां चलती रहती है | उसका जीवन संघर्षो से भर जाता है |

पिता-पुत्र में विवाद


जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु शनि के साथ होता है, वह व्यक्ति बहुत ही चालक क़िस्म का होता है | ऐसे लोग अक्स गलत तरीको से धन कमाते है | बता दे इस योग को बहुत ही अशुभ माना गया है, इस योग की वजह से पिता-पुत्र में विवाद और परेशानियां बनी रहती है |

सिर से संबंधित परेशानी को जन्म


जब कुंडली में राहु मंगल ग्रह के साथ होता है, तो ये बहुत ही अशुभ होता है | इस योग को अंगारक योग कहा जाता है, इससे व्यक्ति तनाव और अशांति में रहता है | इस योग की वजह से व्यक्ति को सिर से संबंधित बीमारी होने की सम्भावना होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर