Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 जून 2020 : आज वृष राशि वालो के लिए कमजोर रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल....

Jun 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके खर्चो में कमी आएगी, जिससे आप प्रसन्न होंगे | किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है, आपका काम बन जायेगा | जो जातक प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है | विवाहिक जातको का जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | खर्चो में अचानक वृद्धि आपको चिंता में डाल सकती है | आज आपका कोई काम पूरा होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आपका कोई प्रिय अपनी बातो से आपका दिल दुख सकता है, आप धैर्य से काम ले | आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी के नए स्त्रोत मिलने से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | घर में किसी चीज को खरीदने को लेकर बात हो सकती है | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | मित्र से मुलाकात कर अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है, कार्यो में सफलता मिलेगी | आज आपका कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा, लेकिन आपमें असंतुष्टि का भाव रहेगा | व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा रहेगा | प्रेम जीवन में प्रिय को मनाने की कोशिश करेंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन समझदारी से आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | साथ ही व्यापारियों को व्यापार में गति देखने को मिलेगी, जो प्रसन्नता की वजह बनेगी | आज आप दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | आज मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है | ऑफिस में आपको सावधान रहने की जरूरत है, आप विवाद में पड़ सकते है | हालाँकि परिवार का माहौल आपको सुख देगा | जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ सकता है | दोस्त से मन की कोई बात शेयर कर सकते है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | खानपान को लेकर ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, कामकाज के मामले में सावधान रहे | शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है | घर-परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से आप बोझिल महसूस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको बात करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | आज अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ बड़े फैसले ले सकते है | आज आप धार्मिक कामो में योगदान देंगे | आज जीवन साथी आपको को बड़ा फायदा करा सकता है | आपका स्वास्थ्य आज एकदम ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे | आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है | आज किसी करीबी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, आपको इस बारे में उनसे बात करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आप आज खरीददारी के मूड में रहेंगे, इसके चलते आप सुख सुविधा की वस्तु खरीद सकते है | आज आपकी व्यस्तता के चलते कोई अन्य काम अधूरा रह सकता है | आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकता है, ये आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन राहतभरा रहेगा | आज आप ऑफिस से छुट्टी लेने का विचार कर सकते है | इस राशि के व्यापारियों को आज कोई बड़ा फायदा होने वाला है | आपको कामकाज के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है, हालाँकि आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर