Category Archives:  Spiritual

मंगल कर रहा है राशि परिवर्तन, ये 4 राशि वाले जातक रहे सावधान

Jun 17 2020

Posted By:  Sunny

ग्रहो की दशा में परिवर्तन का सीधा असर राशियों पर पड़ता है और इन राशियों के चलते ही उनके जातक का जीवन प्रभावित होता है | हाल ही में की गयी ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है | 18 जून की रात 08 बजकर 13 मिनट पर मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेगा | इसके बाद 16 अगस्त शाम 06 बजकर 29 मिनट तक मंगल इसी राशि में रहेगा। मंगल को एक क्रूर ग्रह बताया गया है | ऐसे में मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए भारी रहने वाला है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |

मेष


मंगल का ये राशि परिवर्तन आपके जीवन में अचानक खर्चो में वृद्धि की वजह बनेगा | कामो को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी | इस गोचर की अवधि में आप वाहन चलते समय सावधान रहे और धन संबंधी लेनदेनों में भी पूरी सावधानी बरते | आपका पैसा कहीं अटक सकता है |



मिथुन


आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी फैसले को लेने से पहले सोचने समझने की जरूरत है | ये गोचर महिलाओ के लिए अशुभ फल प्रदान करेगा, हालाँकि पुरुषो के लिए कुछ मामले में शुभ साबित होगा | उच्च अधिकारीयों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

सिंह


ये गोचर आपके लिए शुभ नहीं है | किसी विवाद में को कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा ले तो बेहतर है | ऑफिस में कोई आपके खिलाफ षडियंत्र रच सकता है | वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है | ससुराल पक्ष से रिश्तो को बिगड़ने न दे |

धनु


मंगल का ये राशि परिवर्तन आपके परिवार में विवाद और कलह की स्थिति पैदा कर सकता है | घर के बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है | अपने करीबियों से आप रिश्तो क बिगड़ने ना दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर