Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 जून 2020: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 17 2020

Posted By:  Sunnny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज के मामले में दिन सफलता भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको आत्मविश्वास से भरा देखकर सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे | आप जीवनसाथी पर ध्यान देंगे | जो जातक प्रेम में है, उन्हें किसी बात को लेकर प्रिय की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप अपने दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश में रहेंगे | आज अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते है, आमदनी और खर्चो में संतुलन बना रहेगा | इस राशि के व्यापारियों के लिए लाभदायक स्थितियां बन रही है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आमदनी में अचानक आपको वृद्धि देखने को मिलेगी,  ये आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा | आज किसी बात को लेकर आप असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से आपको आज शानदार नतीजे मिलेंगे | आज संतान से कुछ बात हो सकती है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | समाज में आपके काम को लेकर तारीफ होगी | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य से रिश्ता आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने भाग्य को लेकर आज आप थोड़े उत्सुक रहेंगे, किसी ज्योतिषी से मिल सकते है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज प्रिय के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा | कामकाज को लेकर मनमुताबिक नतीजे मिलेंगे, जिससे प्रसन्न रहेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है, हालाँकि इसे तनाव के रूप में हावी ना होने दे | किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | आज कोई आपके प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | आप आज अपने दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती और प्रेम लाने की कोशिश में रहेंगे | ऑफिस में आज आपका दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों के लिए ये समय शुभ है, कोई नयी डील करना चाहते है, तो ये समय उपयुक्त है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | इसलिए आपको आज सावधान रहने की जरूरत है | आज कामकाज में आपको थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है | घर में किसी बुजुर्ग के बीमार होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन में आकर्षण बना रहेगा, रिश्ता मजबूत होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज का दिन सामान्य रहेगा | अपनी रचनात्मकता से अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करेंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि व्यर्थ की बातें आपके रिश्ते में परेशानी खड़ी करेंगी। कामकाज के सिलसिले में दिनमान अच्छा है | सेहत का का ख्याल रखे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आज आपके विरोधी सक्रीय है, आपको सावधान रहने की जरूरत है | आज किसी मित्र से मिलकर अपनी पुरानी यादे ताजा कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी नए काम को शुरू करने को लेकर मित्र से विचार शेयर कर सकते है | आज संतान आपसे किसी चीज की मांग कर सकती है | अपने विवाहित जीवन में किसी भी गलतफहमी को ना आने दे | रिश्ते में विश्वास को बढ़ाने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से धन की आवक रहेगी | परिवार में अचानक किसी की सेहत बिगड़ सकती है, आपको भागदौड़  करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे |आप अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर