Category Archives:  Spiritual

इन उपायों से आकर्षित होगी माँ लक्ष्मी, शुक्रवार के दिन करे ये ख़ास उपाय

Jun 17 2020

Posted By:  Sunny

हर किसी की यही इच्छा होती है कि उसके जीवन में कभी धन की कमी ना हो | इसके लिए मनुष्य खूब मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार भाग्य का साथ ना होने पर मेहनत भी काम नहीं आती है | इस वजह से मनुष्य अपने सपनो को पूरा करने से भी वंचित रह जाता है | हालाँकि इसमें आपकी मदद कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते है | इन उपायों से आपके घर में धन की आवक बनी रहेगी, साथ ही माँ लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनेगी |

बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा


यदि आप चाहते है कि आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहे, तो आप यह उपाय कर सकते है | आप शुक्रवार के दिन पीले कपडे की पोटली में 5 कौड़ी, थोड़ी केसर और कुछ चांदी के सिक्के डाल दे | फिर इसे बाँध कर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दे | आपको जल्द ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा |



भरी रहेगी तिजोरी


यदि आप चाहते कि आपकी तिजोरी कभी खाली  ना हो और माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे | तो इसके लिए आप अपनी तिजोरी में 10     
के नोटों की 2 गड्डी रख दे | साथ ही कुछ चांदी और ताम्बे के सिक्के भी रख दे, इससे आपकी तिजोरी सदा भरी रहेगी |

धन की कमी


यदि आप अपने जीवन से धन की कमी को दूर करना चाहते है, तो आप ये उपाय करे | आप सिन्दूर ले और उसे देशी घी में मिला ले | अब एक पीपल के पत्ते पर उस सिन्दूर से ॐ बनाये | अब इस पत्ते को आप तिजोरी में रख दे | आप इस उपाय को 5 शुक्रवार तक करे, आपको शीघ्र ही लाभ होगा |

व्यापार में परेशानी


यदि आपको व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आप ये उपाय करे | आप एक लाल रंग के कपड़े की पोटली बनाये और उसमे मोती शंख और एक चांदी का सिक्का डाल ले | फिर इसे बांधकर मौली से बांधकर अपने व्यापार स्थल के मंदिर में रख दे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर