Category Archives:  Spiritual

इन चीजों को कभी ना रखे सिरहाने, मिलने लगते है अशुभ परिणाम

Jun 18 2020

Posted By:  Sunny

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो आपके घर में नकारात्मकता का कारण बनती है | वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हे कभी भूलकर भी सिरहाने नहीं रखना चाहिए | इन चीजों को सिरहाने रखने से मन में नकारात्मक भाव आने लगते है | साथ ही कार्यो में भी अशुभ फल मिलने लगते है |


पर्स या वॉलेट


कभी भी सोते समय अपने पर्स को अपने सिरहाने ना रखे | पर्स को लक्ष्मी और कुबेर का प्रतीक माना गया है | बता दे कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या मंदिर में माना गया है | ऐसे में अपने सिर के पास पर्स रखना आपके खर्चे बढ़ा सकता है | 



रस्सी


रस्सी या जंजीर अक्सर काम आने वाली चीज है | इन्हे कभी भी सिरहाने नहीं रखना चाहिए | इनके सिरहाने होने से परेशानियां उत्पन्न होने लगती है और कार्यो में बाधाएं आने लगती है |

ओखली


वास्तु में ओखली को सिरहाने रखना बहुत ही अशुभ माना गया है | ओखली को सिरहाने रखने से रिश्तो में लड़ाई झगड़े और तनाव पैदा होने लगता है | इतना ही नहीं व्यक्ति अपनी ऊर्जा व्यर्थ के कामो में लगाने लगता है |

अखबार या मैगज़ीन


वास्तु में बताया गया है कि अख़बार या मैगज़ीन जैसी चीजों को कभी भी अपने सिरहाने नहीं रखना चाहिए | इनके सिरहाने होने से व्यक्ति का जीवन प्रभावित होने लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर