Category Archives:  Spiritual

आपके वैवाहिक जीवन की हर समस्या को दूर कर देंगे महादेव, बस कर दे ये काम

Jun 18 2020

Posted By:  Sunny

भगवान शिव अपने भक्तो का साथ कभी नहीं छोड़ते है | वे अपने भक्तो की मनोकामना जरूर पूरी करते है, भले ही इसमें समय लगे | केवल सामान्य परेशानियां नहीं, आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानी को भगवान शिव दूर करते है | आवश्यकता है तो केवल सच्ची श्रद्धा की | आज हम आपको भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं और तनाव को दूर कर सकते है |

रुद्राक्ष


यदि दाम्पत्य जीवन में रोजाना कोई ना कोई विवाद खड़ा हो जाता है, तो आपको ये उपाय करना चाहिए | सोमवार के दिन पति-पत्नी दोनों ही गौरी शंकर की पूजा करे और उन्हें रुद्राक्ष अर्पित करे | गौरी शंकर को रुद्राक्ष अर्पित करने से दाम्पत्य जीवन की समस्याएं दूर होने लगती है |



दूध करे अर्पित


यदि आप दाम्पत्य जीवन में परेशानी का सामना कर रहे है, तो आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाये | आप 11 सोमवार  तक शिव जी को दूध अर्पित करे | आपकी समस्याएं शीघ्र ही दूर होने लगेगी |

बेल पत्र


कहा जाता है कि महादेव तो एक बेल पत्र से भी प्रसन्न हो जाते है | ऐसे में आप अपनी समस्याओं के निवारण के लिए बेल पत्र का सहारा ले सकते है | आप बेल पत्र के 11 पत्तो पर सिन्दूर से ॐ बनाये और उन्हें महादेव को अर्पित करे | इससे आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होगी |

शिव चालीसा


आप प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर जाए और महादेव के सामने घी का दीपक जलाये | इसके बाद आप शिव चालीसा का पाठ करे | इससे महादेव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना पूरी करेंगे |

करे अभिषेक


शिव जी का अभिषेक करने से महादेव मनचाहा फल प्रदान करते है | ऐसे में आप दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और केसर का एक मिश्रण तैयार करे और इससे महादेव का अभिषेक करे | इस उपाय से महादेव आपके जीवन की सभी समस्याओ को दूर कर देंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर