Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 जून 2020: इन राशियों के लिए भाग्यशाली है शनिवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने कामकाज को लेकर आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपको मनचाहे फल मिलेंगे | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज सुख का अनुभव होगा | आज आप कोई नयी वस्तु खरीदने के बारे में विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है, जिससे आपके घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा, जो आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप आज कुछ चीजों पर खर्चा करेंगे, लेकिन बाद में आपको पछताना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर आपका दिन ठीक रहेगा | आज आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में कोई परेशानी आ सकती है, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप आज अपनी आमदनी को बढ़ाने पर ध्यान देंगे, आप इसे लेकर कुछ नए फैसले भी ले सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज कोई बड़ी सुचना मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझदारी से रिश्ता आगे बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर सुखद नतीजे मिलने से आप संतुष्ट महसूस करेंगे | आज परिवार के किसी बीमार सदस्य की सेहत में सुधार आने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है, अच्छा होगा आप बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | कुछ अधूरे काम भाग्य का साथ मिलने से पुरे होने वाले है | जो जातक प्रेम में है, प्रिय के साथ नजदीकियां बढ़ेगी | आज परिवार के बुजुर्ग आपको कोई काम की सलाह दे सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद अचानक किसी चिंता में डूब सकते है | आप खानपान पर ध्यान दे, ये सेहत बिगड़ने का कारण बन सकता है | दाम्पत्य जीवन में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | व्यापारियों के लिए दिन शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिस कारण आपके कामकाज जल्दी पुरे हो जायेंगे | हालाँकि ऑफिस में किसी अन्य के मामले में टांग ना अड़ाए तो अच्छा है | आज ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | प्रेम जीवन में आज आप कुछ नया कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको व्यर्थ के बढ़ते खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को आज अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा, प्रेम बना रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | आज कामो को लेकर आपके प्रयास सफल होंगे | आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है | आज किसी फायदे की वजह जीवनसाथी बन सकता है | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो आज किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज का दिन आप परिवार के साथ बीता सकते है | आज आप घर के कोई जरुरी वस्तु खरीद सकते है | हालाँकि सेहत को लेकर आज आपको उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज किसी काम को लेकर आप असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है | सोच समझकर निर्णय ले | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन शुभ है, अटका हुआ धन मिलने वाला है | आज जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर