Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 जून 2020: आज इन 5 राशियों के भारी है ग्रह, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आपको आज किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है | ऑफिस में आज किसी काम को लेकर परेशानी बढ़ सकती है | आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा | जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव को साथ बैठकर सुलझाने की जरूरत है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | भाग्य का साथ रहने से आपके अधूरे काम पुरे होने वाले है | जिस वजह से आपका मन हर्षित होगा | हालाँकि आज भोजन को लेकर ध्यान दे, सेहत बिगाड़ सकता है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज आप किसी बात को लेकर तनाव ले सकते है, हो सके तो किसी से शेयर करे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | किसी काम में देरी परेशान कर सकती है | आप दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न ना होने दे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है | आपको पेट से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आज पिताजी आपको घर की कोई जिम्मेदारी दे सकते है, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा, रिश्ता मजबूत होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए | आपके किसी काम में रुकावट डाल सकते है | इस राशि के व्यापारी जातको के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ी डील कर सकते है | हालाँकि आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपकी चिंता की वजह बन सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आज किसी के विवाद में ना पड़े | आज घर के बुजुर्ग आपको कोई काम की सलाह दे सकते है | अपने दाम्पत्य जीवन में पुरानी बाते ना कुरेदे, फिर से तनाव उत्पन्न हो सकते है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज शानदार नतीजे मिलेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज लम्बे समय बाद परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आज आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलने वाला है | आपका दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | आज किसी काम को लेकर की गयी आपकी मेहनत रंग लाने वाली है | इसकी ख़ुशी आपके चेहरे पर झलकेगी | आज आपका जीवनसाथी आपके लिए कुछ प्लान कर सकता है | कामकाज के मामले में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका उधार दिया धन आपको आज मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | ऑफिस में आज सहकर्मी आपसे किसी काम में मदद मांग सकते है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा | हालाँकि खानपान को लेकर थोड़े सावधान रहे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता है | ऑफिस में आज किसी वजह से बॉस से आपको डाँट सुननी पड़ सकती है, आप अपने पर काबू रखे | शाम के समय किसी मित्र से मुलाकात करके आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज कामकाज को लेकर उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | आज आपको कोई मित्र आपसे आर्थिक मामले में सलाह मांग सकता है | प्रेम जीवन में चल रही परेशानी आज आपके प्रयासों से दूर होगी, आपका रिश्ता मजबूत बनेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आमदनी में वृद्धि होने से आप प्रसन्न नजर आएंगे | सरकारी नौकरी कर रहे, जातको के ट्रांसफर होने के योग बन रहे है | आज किसी अपने की याद आपको थोड़ा परेशान कर सकती है | इस राशि  के विवाहित जातको की शाम आज रोमांटिक बीतेगी |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर