Category Archives:  Spiritual

जानिए पूजा पाठ में क्यों जरुरी है ये रंग, करते है हर परेशानी का अंत

Jun 22 2020

Posted By:  Sunny

हमारे जीवन में रंगो का बड़ा महत्व है | कुछ रंग जीवन में उल्लास और उत्तेजना लाते है, तो कुछ रंग जीवन में शांति का प्रतीक बनते है | हर रंग का अपना अलग महत्व है, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे रंगो के बारे में बताने जा रहे है | जिनका अपना धार्मिक महत्व है | ये रंग पूजा पाठ में बहुत मायने रखते है, ये जीवन से कई परेशानियों को भी दूर भगाते है | तो आइये जानते है, वे कौनसे रंग है |

पीला रंग


हिन्दू धर्म में पीले रंग का बड़ा महत्व है | पीला रंग भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है, साथ ही बृहस्पति का भी प्रिय रंग पीला है | इसे भाग्य और सौंदर्य का कारक भी माना जाता है, यही वजह है कि पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल किया जाता है | ऐसे में जिसकी कुंडली में गुरु कमजोर हो, उसे पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और पीले रंग की वस्तुओ का दान करना चाहिए |



लाल रंग


लाल रंग को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है | हर मांगलिक कार्यो में लाल रंग का उपयोग किया जाता है | माँ लक्ष्मी और माँ दुर्गा भी लाल वस्त्र धारण करती हैं, इसलिए माता को लाल चुनरी चढ़ाई जाती है | नई दुल्हन को लाल रंग की साड़ी पहनाई जाती है, इससे उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है। हालाँकि लाल रंग उग्रता का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए घर की दीवारें, पर्दे, आदि लाल रंग के नहीं होने चाहिए |

हरा रंग


हरे रंग को बेहद शुभ माना गया है | ये रंग हरियाली और बुध ग्रह का प्रतीक है | पूजा पाठ में देवी माँ को मेहँदी और हरे रंग की चूड़ियां इसीलिए अर्पित कि जाती है | पूजा पाठ में आम के पत्तो, पान के पत्तो और केले के पत्तो का प्रयोग इसकी शुभता के लिए ही किया जाता है | बता दे माँ लक्ष्मी का प्रिय रंग भी हरा ही है |

सफ़ेद रंग


सफ़ेद रंग शांति और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है | माँ सरस्वती को सफ़ेद रंग बेहद प्रिय है, इसीलिए माँ सरस्वती सफ़ेद वस्त्र धारण करती है और माँ सरसवती के उपवास के दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण किये जाते है | बता दे यज्ञ आदि में भी सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण किये जाये है, क्योंकि ये पवित्रता का प्रतीक माना जाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर