Category Archives:  Spiritual

जानिए कितने दिन रहेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव? 4 राशियों में धन हानि के योग

Jun 22 2020

Posted By:  Sunny

21 जून को लगा सूर्य ग्रहण 3:04 पर खत्म हुआ | हालाँकि इस सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिषियों का कहना है कि इस ग्रहण का प्रभाव डेढ़ महीने तक रहेगा | बता दे ग्रहण समाप्ति के बाद ग्रहण का प्रभाव तीन माह तक रहता है, लेकिन यदि ग्रहण के समय सूर्य या चंद्र का उदय हो तो ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है | इसी वजह से 21 जून को लगे ग्रहण का प्रभाव डेढ़ महीने तक रहेगा | हालाँकि इसका अशुभ प्रभाव इन 4 राशियों पर पड़ने जा रहा है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है |

मेष


इस राशि के जातको को आने वाले समय के सावधान रहने की आवश्यकता है | आपको अचानक आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ सकता है | संतान को लेकर आप चिंता में घिरे रहेंगे | ऐसे में इस दौरान आप हनुमान चालीसा का पाठ करे, ये आपके बिगड़े काम सँवारने में मदद करेगा |



वृषभ


इस राशि के जातक भी आर्थिक परेशानी में पड़ सकते है | आपका धन अचानक अटक सकता है, जिस वजह से आपके कुछ जरुरी काम रुक सकते है | ऐसे में आपको अपनी राशि के स्वामी शुक्र को मजबूत करने की जरूरत है | इसके लिए आप अन्न दान और माँ सरस्वती का पूजन करे |

कर्क


आपके खर्चो में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिस वजह से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है | आपको इस स्थिति से निपटने की तैयारी कर लेनी चाहिए | आप आने वाली परेशानी से बचने के लिए शिव मंत्रो का जाप करे और मुंग दाल का दान करे, इससे आपके काम संवरेंगे |

मकर


आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आपको हड्डियों से जुडी कोई समस्या होने की सम्भावना है | साथ ही कुछ नए खर्चे सामने आ सकते है | ऐसे में आप शनिदेव की पूजा अर्चना करे, उन्हें प्रसन्न करने के उपाय करे | आप काले तिल का दान करे, शुभ फल मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर