Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 जून 2020: इन 4 राशियों के लिए ख़ास है मंगलवार, जानिये अपनी राशि का हाल...

Jun 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है | आपका कोई अधूरा काम आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने वाला है | प्रेम जीवन में चल रही तनाव की स्थिति आज समंझस्य से सुलझने वाली है | इस राशि के विवाहित जातको को आज कोई सरप्राइज मिलने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आ सकता है | घर में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में आज लम्बे समय बाद सुधार देखने को मिलेगा | आज ऑफिस से आप जल्दी फ्री होने की कोशिश में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है | आज एक साथ कई कामो के बोझ के नीचे दबा महसूस करेंगे | आज आपको जीवन का कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, इसीलिए जीवनसाथी की मदद ले तो अच्छा है | आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे, तबियत बिगड़ सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर रह सकता है | कामकाज में आज थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है, आप धैर्य रखे | खर्चो में अचानक वृद्धि आपकी परेशानी की वजह बन सकती है  | प्रेम जीवन में चल रही परेशानी आज दूर होगी, इस मामले में आपका दिन भाग्यशाली रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में आज उच्च अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न होंगे, आपको कोई उपहार भी मिल सकता है | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में हल्का उतार चढाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आर्थिक मामले में आपका दिन शुभ है | आपका अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | ऑफिस में आज काम पर ध्यान देंगे, आज काम से जल्दी फ्री हो सकते है | यदि प्रेम जीवन के बारे में परिवार का बताना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते है, आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में कामकाज में मदद मिलेगी | हालाँकि आज के दिन धन निवेश करने से पहले विशषज्ञ की सलाह ले ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, इस वजह से आपको आज सावधान रहने की जरूरत है | आपका कोई करीबी आपको धोखा देने की फ़िराक है, आप सतर्क रहे  | आज प्रेम जीवन में जातको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | विवाहित जातको के लिए आज का दिन बेहद शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आज का दिन आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | ऑफिस में भी आज बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में मन लगाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, रिश्ता मजबूत होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | इसके चलते अपने काम भी समय से पहले पुरे कर लेंगे | आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद लेने आ सकता है, आप उसकी मदद करेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव की स्थिति दूर होने वाली है, आप शांति महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आपको आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | आज माता जी कोई वस्तु खरीदने की सलाह दे सकती है | प्रेम जीवन में प्रिय के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको का जीवन अच्छा रहेगा | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिस वजह से आपके परिवार में भी उल्लास का माहौल रहेगा | आज ऑफिस के किसी काम में आपका अनुभव बहुत काम आने वाला है, आपकी खूब प्रशंसा होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, जीवनसाथी कोई बात शेयर करने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर