Category Archives:  Spiritual

Vastu: सुख समृद्धि और धन-धान्य लाती है ये तस्वीरें, अपने घर में जरूर लगाए

Jun 23 2020

Posted By:  Sunny

अपने घर को सजाने के लिए हम साज सज्जा के कई सामान और तस्वीरें हमारे घर में लगाते है | केवल साज सज्जा ही नहीं, हमारे परिवारजनों की तस्वीरें और भगवान की तस्वीरें भी हम हमारे घर में लगाते है | लेकिन क्या आप जानते है, हमारे घर में लगी प्रत्येक तस्वीर का अपना महत्व और प्रभाव होता है | इन तस्वीरो का प्रभाव हमारे भाग्य और मन पर भी पड़ता है | आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे है | आइये जानते है घर में किस जगह कौनसी तस्वीर शुभ फल प्रदान करती है |


आप अपने घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर लगाए | इसके साथ ही आप शुभ लाभ भी लिखे, ये घर में शुभता लाता है | बता दे घर के मुख्य द्वार पर किसी और देवी या देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए |




यदि आपके परिवार में हमेशा झगड़ा होता रहता है | तनाव की स्थिति बनी रहती है, तो आप अपने घर खुशहाल संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाए या अपने परिवार की तस्वीर लगाए | इसे आप ऐसी जगह लगाए जहाँ हर किसी की नजर पड़े | इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी |


यदि पति पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता है, तनाव बना रहता है | तो आप अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण या दो हंसो के जोड़े की तस्वीर लगाए | इससे पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और रिश्ता सुधरेगा |


आप अपने घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की तस्वीर लगाए | गेस्ट रूम में हंस की बड़ी सी तस्वीर लगानी चाहिए | इसके अलावा आप घर किसी कोने में धन के ढेर की फोटो भी लगा सकते हैं, इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलने लगते है |


यदि आप बचो की पढाई को लेकर परेशान है या बच्चो का पढाई में मन नहीं लगता है | ऐसे में आप बच्चे के कमरे में माँ सरस्वती की तस्वीर लगाए | आप चाहे तो हरे तोते की तस्वीर भी लगा सकते है | इससे आपके बच्चे का मन पढाई में लगने लगेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर