Category Archives:  Spiritual

आपकी गरीबी का कारण बनती है ये छोटी छोटी गलतियां, आज ही सुधार ले

Jun 24 2020

Posted By:  Sunny

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख शांति की कामना करता है | साथ ही वह यह भी चाहता है कि उसे आर्थिक रूप से कमजोर ना होना पड़े | उसके मन की हर मुराद पूरी हो, भगवान का साथ सदा उसके साथ बना रहे | ऐसे में व्यक्ति अपने घर में कई तरह के उपाय करता है, ताकि सभी परेशानियों से मुक्ति पा सके | लेकिन कुछ गलतियां ऐसी होती है, जो नजर नहीं आती | लेकिन इन गलतियों का प्रभाव बहुत बड़ा होता है | जिस वजह से घर में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है | ऐसे में आज हम आपको उन्ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे है, जो व्यक्ति की दरिद्रता का कारण बनते है |


हिन्दू धर्म में महिला को देवी का स्थान दिया गया है | ऐसे में जिस घर में महिला का सम्मान नहीं होता है, वहां माँ लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती | साथ ही शुक्र और चन्द्रमा भी अपना अशुभ फल प्रदान करने लगते है, जो गरीबी का कारण बनता है | इसीलिए कभी महिला का असम्मान ना करे |




घर में दक्षिण-पूर्वी कोने को अग्नि कोण माना जाता है | इसमें कभी जल नहीं होना चाहिए, इस स्थान पर यदि गलती से भी जल भराव हो जाये या किसी पात्र में जल रख दिया जाये | तो वास्तुदोष उत्पन्न हो जाता है, और ये गरीबी का कारण बनता है |


किसी भी व्यक्ति का समय पर सोना और समय जागना कई तरीको से जरुरी और शुभ है | लेकिन यदि आप देर से सोते और देर से जागते है, तो ये शनि और चन्द्रमा का अशुभ प्रभाव बढ़ाने लगता है | जिससे गरीबी आती है, ऐसे में आप अपनी आदत बदल ले |


जिस घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है | वहां वह व्यक्ति कितने ही जतन कर ले, माँ लक्ष्मी को प्रसन्न नहीं कर सकता है | माँ लक्ष्मी वहीँ ठहरती है, जहाँ परिवार में प्रेम होता है , एक दूसरे का सम्मान होता है |


माँ लक्ष्मी को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है | जिस घर में गंदगी रहती है, हर समय जूठे बर्तनो का ढेर लगा होता है, वहां कभी माँ लक्ष्मी नहीं ठहरती | इसीलिए अपने घर की स्वच्छ्ता पर अवश्य ध्यान दे, अन्यथा ये गरीबी का कारण बन सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर