Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 जून 2020: आज कामकाज को लेकर सावधान रहे मिथुन राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jun 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिस वजह से आपके कार्य समय से पहले ही पुरे हो जायेंगे | आज परिवार के सदस्यों के लिए आप कोई वस्तु खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन आज थोड़ा कमजोर रहेगा, जीवनसाथी नाराज हो सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | ऑफिस में काम ज्यादा रहने की वजह से देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा | आज किसी मित्र से बहस हो सकती है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते है, आप तनाव ना ले स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | आज ऑफिस में किसी काम में देरी हो सकती है, बॉस नाराज दिखाई देंगे | आज जीवनसाथी दाम्पत्य जीवन में तनाव को दूर करने की पूरी कोशिश करेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज में आपको लाभ मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे | आज कुछ हल्के फुल्के खर्चे होंगे, लेकिन दिन संतुष्टि भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती झलकेगी | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा |  आपको आमदनी को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे | कुछ अनावश्यक खर्चे आपका ध्यान खींच सकते है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज परेशानी का सामना कर पड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | किसी बात को लेकर आप तनाव ले सकते है, हालाँकि किसी से शेयर करके अच्छा महसूस करेंगे | आज आप लोगो से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में संभलकर चलने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान अच्छा रहेगा | कामकाज में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिलेगा | आज आपका कोई मित्र काम की सलाह दे सकता है, गौर करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | ऑफिस में आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा | आज घर में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, ध्यान रखे | प्रेम जीवन में प्रिय आपसे मन की कोई बात खुलकर बताने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, ये आपके करियर में बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है | घर में आज किसी से थोड़ी बहस होने की सम्भावना है,आप धैर्य से काम ले | दाम्पत्य जीवन में मजबूती और प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय से कोई अटका हुआ कोई काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से आप राहत की सांस लेंगे | इस राशि के जो नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने की कोशिश में है, उन्हें अच्छी सफलता मिलने वाली है | आज संतान ख़ुशी की वजह बनेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आपका कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से काम समय पर पूरा हो जायेगा | आज कोई सहकर्मी आपसे उधार धन मांग सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनका दिनमान अच्छा रहेगा | आज प्रिय से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज किसी काम में आपका अनुभव काम आने वाला है | आमदनी के मामले में उतार चढाव आ सकते है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव आपके प्रयासों से दूर होने वाला है | घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर