Category Archives:  Spiritual

जीवन में अपना ले शिव पुराण की ये बाते, हर काम में मिलेगा महादेव का साथ

Jun 25 2020

Posted By:  Sunny

देवो के देव महादेव की महिमा अपरम्पार है | महादेव से जुड़े पुराण शिवपुराण में महादेव से जुडी कई कथाये और कई बाते लिखी गयी है | जिन्हे यदि मनुष्य अपने जीवन में धारण कर ले, तो वह आसानी से भवसागर को पार कर जाए | इस पुराण में महादेव के जप, व्रत, तप, मोक्ष, ज्ञान और फल के बारे में बताया गया है | ऐसे में आज हम आपको शिव पुराण से जुडी कुछ बाते बताने जा रहे है, जो आपके बेहद काम आ सकती है |


> शिव पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को अपने धन का संचय करना चाहिए और सचित भाग के तीन हिस्से करने चाहिए | पहले हिस्से को धन वृद्धि में, दूसरे को उपभोग में और तीसरे को धर्म के काम में लगाना चाहिए | ऐसा व्यक्ति जीवन में आसानी से सफलता पा लेता है |



शिव पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी गुस्सा भी नहीं करना चाहिए | गुस्सा होने पर व्यक्ति का विवेक समाप्त हो जाता है | जो जीवन में उत्पन्न होने वाली परेशानियों का कारण बनता है |

सत्य को सबसे बड़ा धर्म बताया गया है | इसीलिए मनुष्य को सदा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए | साथ ही मनुष्य को मन में इस बात का भाव रखना चाहिए कि वह अपने जीवन में जो भी गलत करेगा, उसका जिम्मेदार वह खुद बनेगा | ऐसा व्यक्ति कभी गलत मार्ग पर नहीं जाता है |

मनुष्य को अपनी इच्छाओं पर काबू पाना सीखना चाहिए | इच्छाओं में बंधा मनुष्य अपने सुख और संतुष्टि से नहीं जी पाता है | उसकी इच्छाएं उसका जीवन समाप्त कर देती है, इसीलिए सुखी जीवन वही जी सकता है | जो अपनी इच्छाओ को समाप्त कर सके |

मनुष्य को कभी भी मोह में नहीं पड़ना चाहिए | किसी को किसी वस्तु का मोह है, तो किसी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति का मोह है | मोह में बंधा व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता है | यही उसकी असफलता का कारण बनता है |

मनुष्य को अपने विचारो और कल्पनाओ पर काबू रखना चाहिए | शिव पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति  जैसा सोचता है, वह उसी परिस्थिति में ढलने लगता है | इसीलिए हमेशा सकारात्मक विचारो को ही मन में लाना चाहिए और मन को काबू करने के लिए जप-तप करना चाहिए |

शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति शिवरात्रि का व्रत करता है | महादेव की पूजा अर्चना करता है, वह अपने जीवन में मोक्ष को प्राप्त करता है | मनुष्य के पुण्य कर्म ही उसके मोक्ष का द्वार खोलते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर