Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जून 2020: आज इन 5 राशियों के लिए शुभ है ग्रह-नक्षत्र, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा है | कामकाज में आपको आज बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभभरा रहने वाला है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ हल्की अनबन होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | ऑफिस में काम कम रहने से आप आराम महसूस करेंगे | आज किसी निजी काम में आपको परिवार के सदस्य की मदद मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से आज मुक्ति मिलेगी | आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | जीवनसाथी के साथ आप कोई राज की बात शेयर कर सकते है |  आज ऑफिस में आप मीटिंग में अपनी बात मनवाने में सफल होंगे | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | दिमाग से काम ले |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज उतार चढाव का सामना करना पड़ सकता है | हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति बदलने के आसार है | आज ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिस कारण आपके काम सफल होंगे | आज आपको ऑफिस में कोई चुनौतीभरा काम मिल सकता है, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे | आज दाम्पत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज खानपान को लेकर ध्यान दे, आपकी सेहत बिगड़ सकती है | परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपसे मदद मांग सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिलेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आर्थिक स्थिति को लेकर आज का दिन शुभ है | आपके आमदनी के साधनो में आज वृद्धि होने वाली है, जिस वजह से आप मजबूती महसूस करेंगे | आज ऑफिस में कोई मीठी बाते करके अपना काम निकलवाने की फ़िराक में रहेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | इसीलिए आप थोड़े सावधान रहे | आज ऑफिस में विरोधी आपके काम में रुकावट पैदा काने की कोशिश कर सकते है | परिवार में आज कोई विवाद खड़ा हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा है | आज किसी काम में मित्र काम आने वाला है, जिससे आपका काम सफल होने वाला है | आज मन में ख़ुशी का भाव रहेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है | आपको रिश्ते की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे | आप इससे निकलने की कोशिश करे, आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | हालाँकि ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होंगी, उच्च अधिकारी भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई मेहनत आज रंग लाने वाली है | आज आमदनी बढ़ाने के नए मौके आपको मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आज जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो | 
आज आपका दिन मध्यमरूप से फलदायी साबित होगा | हालाँकि अपने काम में आपको ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा काम बिगड़ सकता है | प्रेम जीवन में प्रिय से मन की बात कहकर आप अच्छा महसूस करेंगे | विवाहित जातको को कोई खुशखबरी मिलने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर