Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 जून 2020: इन राशियों के लिए शुभ है सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jun 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक साबित होगा | आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे आपको बड़ा फायदा होने वाला है | आज कामकाज और निजी जिंदगी में तालमेल बैठने में कामयाब होंगे | आज पिताजी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | ऑफिस में आपके कार्यभार में अचानक वृद्धि होने की सम्भावना है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देने वाला रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आत्मीयता और प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | कामो में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे कई काम समय से पहले ही पुरे कर लेंगे | आज आपको अपने ऊपर विश्वास रखने की जरूरत है | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, वे आज प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज किसी मामले में आप दोस्त की राय ले सकते है | ऑफिस में कामकाज में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन आज शुभ है, रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज के दिन आपको सम्पति से कोई बड़ा फायदा होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज सावधान रहने की जरूरत है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ कामो में आपको मनचाहे फल मिलने वाले है, जिससे आप प्रसन्न होंगे | आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है | आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है | आप उसके साथ मन की बात शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर है | कोई बात आपको मानसिक चिंता से घेर सकती है, इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है | किसी काम में उम्मीद से अधिक खर्चा आपकी चिंता की वजह बन सकता है | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे | आज आप परिवार के सदस्यों के लिए आप कुछ खरीद सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा | आपका कोई अधूरा काम आज पूरा होने वाला है, जिससे आप प्रसन्न होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कुछ मामलो में आपका दिन फलदायक साबित होने वाला है | आज ऑफिस में आपको अपने किसी काम में सीनियर की मदद लेनी पड़ सकती है | आज दाम्पत्य जीवन में आपको सावधान रहने की जरूरत है, जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आज आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिलने वाली है, जिससे प्रसन्नता से भरे रहेंगे | आज किसी निजी काम में आपको परिवार के सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी, शाम रोमांटिक बीतेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपकी सेहत आज कमजोर रह सकती है, इसीलिए खान पान का ख्याल रखे | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री हो जायेंगे | आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | अचानक खर्चो में वृद्धि की वजह से आप परेशान हो सकते है | हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति बदलने की आशंका है | आज किसी करीबी की कोई बात आपको चुभ सकती है, इसीलिए आप थोड़ा परेशान हो सकते है | आप बातो को दिल से ना लगाए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर