Category Archives:  Spiritual

आज ही ले आये फेंग शुई की ये छोटी सी चीज, खुशहाली और धन से भर जायेगा घर

Jun 30 2020

Posted By:  Sunny

आजकल घर और ऑफिस में फेंग शुई से जुड़ी कोई ना कोई चीज जरूर देखने को मिल जाती है | अक्सर लोग इन्हे अपने घर में सजावट के तौर पर लाते है | लेकिन फेंग शुई से जुडी चीजे सुंदरता के साथ शुभता भी लाती है | धन से जुडी समस्या के लिए फेंग शुई बहुत मदद करता है | कई बार ग्रह नक्षत्र आदि की दशा में बदलाव होने के चलते आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है | ऐसे में फेंग शुई आपकी बड़ी मदद कर सकता है |


फेंगशुई में वाटर फाउंटेन घर में धन वृद्धि करने का साधन बताया गया है | ऐसा बताया जाता है कि यदि घर के मुख्य द्वार पर बहते जल का स्त्रोत हो, तो उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है | आज हम आपको इससे जुडी ही जानकारी प्रदान करने जा रहे है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |

इस तरह स्थापित करे वाटर फाउंटेन


आप वाटर फाउंटेन को अपने मुख्य द्वार के सामने रखे | यदि ऐसा सम्भव नहीं है, तो आप इसे द्वार के दांयी ओर रखे | इस बात का ध्यान रखे कि फाउंटेन में बहता जल घर की ओर बहे, ना कि बाहर की ओर | इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा वाटर फाउंटेन भी आर्थिक समस्याओ से छुटकारा दिलाता है |



करियर
 

वाटर फाउंटेन को करियर के लिए बहुत लाभदायक माना गया है | यदि आप करियर में प्रगति चाहते है, तो आप फाउंटेन को उत्तर दिशा में स्थापित करे | इससे आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी, साथ ही नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे |

सेहत 


वाटर फाउंटेन सेहत के लिए भी प्रभावी बताया गया है | यदि वाटर फाउंटेन को पूर्व दिशा में लगाया जाए तो घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है | वे बिमारियों से दूर रहते है |

रखे इन बातो का ध्यान


घर के द्वार के पास कभी दो फाउंटेन ना रखे, ये घर में नकारात्मकता की वजह बनता है | 
इस बात का भी ध्यान रखे कि वाटर फाउंटेन से पानी के गिरने की आवाज आपके बैडरूम तक ना जाये |
यदि घर के अंदर फाउंटेन रख रहे है, तो इस बात का ध्यान रखे कि उसमे जल हमेशा बहता रहे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर