Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 जुलाई 2020: आज है माह का पहला दिन, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल...

Jun 30 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात करने के लिए जा सकते है | कामकाज को लेकर नतीजे अच्छे मिलेंगे, जिससे मन संतुष्ट रहेगा | आपके किसी काम से पिताजी प्रसन्न होंगे, आपको आशीर्वाद मिलेगा | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है | आपकी किसी मानसिक चिंता से घिर सकते है, जिससे स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है | आज ऑफिस में आपको सहकर्मी की मदद मिलेगी | इस राशि के जो जातक प्रेम जीवन में है, उनके लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | इसके चलते आप ख़ुशी महसूस करेंगे | संतान के साथ आप आज अच्छा समय बिताएंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको की तरक्की के आसार बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिलेगा, हालाँकि स्थिति काबू में रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, जिस वजह से आप राहत की सांस लेंगे | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा | आज आप किसी से जीवन की बड़ी सीख प्राप्त करने वाले है | आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है | आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे है, आप अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखे | प्रेम जीवन जीने वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहने वाला है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको आज कहीं से धनलाभ होने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी | इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा हालाँकि जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में मन लगने से आप व्यस्त रहेंगे, हालाँकि लंबित कार्यो को भी समय पर निपटा लेंगे | आज जीवनसाथी आपको कोई बड़ा फायदा कराने वाला है | परिवार में थोड़े तनाव का माहौल बन सकता है, आप इसे दूर करने का प्रयास करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | आपकी सेहत आज कमजोर रहेगी, जिस वजह आपके काम भी रुक सकते है | आज आपका कोई दोस्त मिलने आ सकता है, इस मुलाकात से आप प्रसन्न महसूस करेंगे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रिश्ता मजबूत होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार के सदस्य आपके निर्णयों में साथ रहेंगे | आज कहीं से अटका हुआ धन मिलने वाला है, जिससे आपका कोई रुका हुआ कार्य फिर से आरम्भ होगा | इस राशि के जो जातक अपने प्रेम जीवन के बारे में घर में बताना चाहते है,  उनके लिए आज का दिन शुभ है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आपको पेट से जुडी समस्या हो सकती है, इसीलिए खानपान का ध्यान रखे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, इससे प्रेम बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा | आज घर का कोई सदस्य आपसे निजी काम में मदद मांग सकता है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आज आपको शुभ समाचार मिलने वाला है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप कई विचारो से घिरे रहेंगे, जिससे असमंझस की स्थिति पैदा हो सकती है | आज आपका कोई मित्र आपसे मन की बात शेयर करने वाला है | कहीं धन निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो किसी विशेषज्ञ की राय अवश्य ले | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर