Category Archives:  Spiritual

दूर होगी जीवन से दरिद्रता, बस बुधवार के दिन करे ये आसान से उपाय

Jun 30 2020

Posted By:  Sunny

हमारे हिन्दू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य बताया गया है | सभी देवी देवताओ से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है | किसी भी शुभ कार्य को प्रारम्भ करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है | ऐसा बताया जाता है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी की पूजा करने से कार्य सफल होते है | साथ ही उनमे किसी तरह की बाधा नहीं आती है | गणेश जी अपने भक्तो पर आने वाले हर संकट और कष्टो को दूर करते है, इसीलिए उन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है | 


इतना ही नहीं गणेश जी अपने भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण करते है | आज हम आपको गणेश जी से जुड़े ऐसे 4 कार्य बताने जा रहे है, जिन्हे करने से आपको फिर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा | साथ ही गणेश जी की कृपा से आपको धन की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा |




यदि आपके जीवन में धन से जुडी समस्या चल रही है | तो आप यह उपाय करे, आप बुधवार के दिन हाथी को हरा चारा खिलाये | ऐसा बताया जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती है | साथ ही धन प्राप्ति के नए स्त्रोत भी मिलने लगते है |


यदि आपकी कोई मनोकामना है, जो लम्बे समय से अधूरी है | तो आप ये उपाय करे, आप बुधवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करे | फिर गणेश मंदिर में भगवन के दर्शन करे और गणेश जी को 21 गुड़ की डली अर्पित करे | इससे गणपति जी प्रसन्न होंगे और अपने मन की हर मुराद पूरी करेंगे |


यदि आपको धन की प्राप्ति करनी है, या धन की आवश्यता है | तो आप ये उपाय करे, आप बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाये और गणेश जी को गुड़ की डली के साथ शुद्ध घी भी अर्पित करे | ऐसा बताया जाता है कि इस उपाय से मनोकामना जल्दी पूरी होती है | इस उपाय से आपको शीघ्र ही मदद मिलेगी |


अपने जीवन की आर्थिक परेशानियों और अन्य परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप बुधवार के दिन गणेश जी का अभिषेक करे | इससे आपके जीवन में आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होगी | साथ ही नौकरी और व्यापार में भी तरक्की प्राप्त होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर