Category Archives:  Spiritual

कामुक होते है वे लोग जिनके इस अंग पर होता है तिल, जानिए तिलो के शुभ-अशुभ प्रभाव

Jul 01 2020

Posted By:  Sunny

हस्तरेखा शास्त्र में शरीर पर बने तिल को लेकर कई बाते बताई गयी है | ऐसा बताया जाता है कि शरीर पर लाल तिल का बनना शुभ होता है, जबकि काला तिल शुभ और अशुभ दोनों ही फल प्रदान करता है | हस्तरेखा शास्त्र में शरीर पर बने मस्से को लेकर भी बाते बताई गयी है | ऐसा बताया जाता है कि शरीर पर मस्सा तिल के समान ही प्रभाव उत्पन्न करता है | आज हम आपको इस पोस्ट के जरिये शरीर के अलग-अलग अंगो पर बनने वाले तिलो के प्रभाव को लेकर जानकारी देने जा रहे है |



  • स्त्री या पुरुष के होंठो के दांयी और बना तिल जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण रिश्ते को बताता है | वहीँ बांयी तरफ बना तिल जीवनसाथी के साथ चलने वाले मतभेद और तालमेल की कमी को बताता है |

  • जिस व्यक्ति की छाती पर बांयी ओर तिल या मस्सा होता है, उसका विवाह अधिक उम्र में होता है | ये लोग कामुक होते है और इन्हे ह्रदय रोग की भी सम्भावना होती है |

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत पर तिल का निशान होता है | वह अपने जीवन में खूब सफलता प्राप्त करता है |

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की हथेली के अंगूठे पर तिल होता है | वह अपने जीवन में कितने भी अच्छे काम कर ले, यश प्राप्त नहीं कर पाता है |

  • जिनके पेट पर तिल होता है, वे पेटू किस्म के होते है | इसके अलावा नाभि के बांयी ओर बना तिल उदर रोग और दांयी ओर बना तिल यौन रोग से जुडी समस्या को दर्शाता है |

  • हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में तिल का होना शुभ बताया गया है |

  • जिन लोगो के कंठ पर तिल का निशान होता है, वे उनकी आवाज मीठी होती है | ऐसे लोग संगीत और गायन के शौक़ीन होते है |

  • निचले होठ पर तिल का होना व्यक्ति के खानपान के शौक़ीन होने को दर्शाता है | ऐसा व्यक्ति जिस भी क्षेत्र में होता है, सफलता पाता है |

  • जिस व्यक्ति की छाती पर दांयी ओर तिल का निशान होता है, वे बहुत धनवान होते है | इन्हे जीवनसाथी भी मनमुताबिक ही मिलता है |

  • जिस व्यक्ति के माथे पर दांये या बांये तिल का निशान होता है | वे खूब धन कमाते है, लेकिन खर्चीले स्वभाव के चलते जल्दी ही आर्थिक संकट से घिर जाते है |

  • जिस व्यक्ति के माथे के मध्य में तिल होता है, वह भाग्यशाली होता है | इन्हे जीवन के हर कदम में भाग्य का साथ मिलता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर