Category Archives:  Spiritual

नागमणि से जुड़े कुछ अनसुलझे रहस्य, जो शायद आप नहीं जानते होंगे

Jul 01 2020

Posted By:  Sunny

एक लम्बे समय से मणि को लेकर कई बाते कही जाती रही है | हालाँकि आज के समय में लोग नागमणि को एक कल्पना मानते है | लेकिन अगर देखा जाए तो हमारे पुराणों और शास्त्रों में मणि का जिक्र देखने को मिलता है | ऐसा बताया जाता है कि जिस किसी के पास भी मणि होती है | वह शक्तिशाली बन जाता है | ग्रन्थ वृहत्ससंहिता के अनुसार संसार में मणिधारी नाग मौजूद है | लेकिन उनकी दुर्लभता के कारण मनुष्य इस बात पर यकीन नहीं करता है | ऐसे में आज हम मणि से जुड़े कुछ रहस्य आपसे शेयर करने जा रहे है |


स्वयं भगवान भी धारण करते है मणि

रामायण में बताया गया है कि रावण ने कुबेर से चंद्रकांत नाम की मणि को छीन लिया था | साथ ही महाभारत में बताया गया है कि अश्वत्थामा के पास भी एक मणि थी, जो उसके माथे में थी | 


जिससे वह बहुत बलशाली बन गया था, बाद में भगवान कृष्ण ने मणि को उसके माथे से निकल लिया था | ऐसा भी बताया जाता है की ब्रह्मा जी चिंतामणि, भगवान विष्णु कौस्तुभ मणि और महदेव रुद्रमणि धारण करते है |




वृहत्ससंहिता में नागमणि के बारे में बताया गया है कि नागमणि की चमक टूटते तारे की रोशनी जितनी होती है | ये नाग के सिर पर मौजूद होती है | ऐसा भी बताया गया है कि ये जिस किसी के भी पास होती है | वह अलौकिक शक्तियों का मालिक बन जाता है |


नागमणि के मोर के कंठ के समान चमकती है | ऐसा भी बताया जाता है कि ये जिस के पास भी होती है | उस पर कभी सांप के जहर का असर नहीं होता है | वह व्यक्ति सदैव निरोगी रहता है |


हमारे पुराणों और धर्म शास्त्रों में और भी मणियों का जिक्र किया गया है | जिनके नाम पारस मणि, नीलमणि, चंद्रकांता मणि, स्यमंतक मणि, स्फटिक मणि, लाजावर्त मणि, घृत मणि, तैल मणि, भीष्मक मणि, उलूक मणि, उपलक मणि, मासर मणि है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर