Category Archives:  Spiritual

राशिफल 2 जुलाई 2020: इन 5 राशियों के लिए खास है आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 01 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहे, बीमार पड़ने की सम्भावना है | कामकाज को लेकर आज आप व्यस्त रहेंगे, सुखद नतीजे मिलेंगे | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है, हालाँकि आप स्थिति संभाल लेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में संतुष्टि भरे नतीजे मिलने से आप निश्चिन्त रहेंगे | नौकरीपेशा जातको के कार्यभार में कमी होगी | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आपकी सेहत एकदम अच्छी रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज ऑफिस में बॉस से थोड़ी बहस होने की सम्भावना है, शब्दों का चुनाव सावधानी से करे |  आप आज के दिन कोई बड़ी जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | दाम्पत्य जीवन में तालमेल में कमी रहेगी, आपको इसे सुधारने पर ध्यान देना चाहिए |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप अच्छे तनाव मुक्त महसूस करेंगे | भविष्य में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात आज परिवार में हो सकती है | आप प्रेम जीवन का आनंद उठाएंगे | विवाहित जातको का जीवन अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज खर्चो में कमी देखने को मिलेगी | परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे, आपको परिवार की जरूरतों का भी अहसास होगा | आपका दाम्पत्य शांति और प्रेम से भरा रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर भी शुभ नतीजे मिलेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद है | जिसके चलते आपके कार्य आज आसानी से पुरे हो जायेंगे | आज ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी, जिससे आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसमे जीवनसाथी की राय अवश्य ले | इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज लम्बे समय बाद किसी मित्र से फोन पर बात हो सकती है | आज आपको ऑफिस में सावधान रहने की जरूरत है, विरोधी सक्रीय है | आज परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको ख़ुशी देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | किसी बात को लेकर ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | हालाँकि आज खान पान को लेकर सावधान रहने की जरूरत है | आपके किसी अटके हुए काम के लिए आपको आज धन की प्राप्ति होने वाली है | प्रेम जीवन में सुख रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान कमजोर है, इसीलिए आप थोड़े सावधान रहे | खर्चो में अचानक वृद्धि आपके तनाव का कारण बन सकती है | आप अधिक तनाव ना ले, सेहत प्रभावित हो सकती है | गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति आपके काबू में रहेगी | कामकाज को लेकर दिन सामान्य रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज ऑफिस से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जो आपका दिन बना देगा | आज आध्यात्म की ओर आपका झुकाव रहेगा | आज आपका व्यवहार लोगो को आपकी ओर आकर्षित करेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी, दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते आपके कामकाज में भी फुर्ती रहेगी | इस राशि के व्यापारी आज कोई बड़ी डील कर सकते है | प्रेम जीवन में किसी तरह की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, आपको इसे दूर करने की जरूरत है | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपको नए प्रोजेक्ट से जोड़ा जा सकता है, आप उत्साहित महसूस करेंगे | आज बच्चो के लिए कोई चीज खरीद सकते है | घर के बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, सेहत बिगड़ने के आसार है | दाम्पत्य में प्रेम रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर