Category Archives:  Spiritual

गुरूवार के दिन करे ये आसान से टोटके, पूरी होगी मन की हर इच्छा

Jul 01 2020

Posted By:  Sunny

जिस प्रकार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवता से संबंधित है | उसी प्रकार सप्ताह का गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव से संबंधित है | ऐसा बताया जाता है कि  यदि सच्चे मन से बृहस्पतिदेव की पूजा अर्चना की जाये, तो वे मनोकामना अवश्य पूरी करते है  | ऐसे में यदि आप जीवन में परेशानियों से घिरे हुए है, या किसी भी तरह की समस्या से गुजर रहे है, तो इसमें बृहस्पतिदेव आपकी मदद कर सकते है |

विवाह  


यदि आपका विवाह नहीं हो पा रहा है | कोई बाधा हर बार पैदा हो जाती है, तो आप गुरुवार के दिन ये उपाय करे | आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करे |  इसके साथ ही आप केले के पेड़ पर जल, चने की दाल और हल्दी अर्पित करे | साथ ही एक दीपक भी जलाये | इस उपाय को आप 11 दिन करे, आपको शीघ्र  फल देखने को मिलेगा | 

संतान प्राप्ति


यदि आपको संतान प्राप्ति नहीं हो पा रही है, तो आप ये उपाय करे | आप गुरुवार  दिन केले के पेड़ की पूजा की पूजा करे और बृहस्पति देव की देव की पूजा करे | कथा पूरी होने के बाद आप खड़े होकर बृहस्पति देव की आरती व पूजा करे | इससे  जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होगी | 



रोगो से निजात


विवाह से जुडी समस्या या किसी भी तरह के रोगो से निजात पाने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला ले और इससे स्नान करे |  इसके बाद विष्णु जी की ॐ नमो भगवते वासुदेवाये  नमः मंत्र का जाप करे और माथे पर केसर का तिलक लगाए | 

गुरु दोष


यदि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह भारी है और इस वजह से ये अशुभ परिणाम उत्पन्न कर रहा है  | ऐसी स्थिति में आप केले का दान करे | केले का दान गुरु दोष को कम करता है | इसके साथ ही आप गुरुवार के दिन सूर्य देव को हल्दी वाले जल से अर्घ्य भी दे | 

दान 


अपने जीवन की परेशानियों से निजात पाने के लिए आप गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण  करे | साथ ही गुरुवार को आप पीले रंग की वस्तुओ जैसे फल, पीली दाल और पीले रंग के वस्त्रो का दान करे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर