Category Archives:  Spiritual

वास्तु: घर में भूलकर भी ना लगाए ये पेड़, झेलनी पड़ सकती है गरीबी

Jul 02 2020

Posted By:  Sunny

घर में पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता में चार चाँद लग जाते है, साथ ही मन भी प्रफुल्लित रहता है | वास्तु शास्त्र में ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हे लगाने से घर में सुख शांति आती है | उनसे सकारात्मकता और धन धान्य में भी वृद्धि होती है | इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हे भूलकर भी घर में नही लगाना चाहिए  |  क्योंकि ये घर में नकारात्मकता और नुकसान का कारण बनते है | तो आइये जानते है, वे कौनसे पेड़ पौधे है, जिन्हे घर में नहीं लगाना चाहिए | 

खजूर का पेड़ 


घर में कभी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए | खजूर का पेड़ कारण बनता है |  इसकी वजह से से घर में आर्थिक परेशानियां पैदा होने लगती है | इसके साथ ही घर के सदस्यों की सेहत भी प्रभावित होने लगती है | 



बांस का पेड़


वास्तु में बताया गया है कि घर में बांस का पेड़ लगाने  से घर में अशुभता आने लगती है | परेशानियां उतपन्न होने लगती है |  इसके अलावा इसे अशुभ इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि बांस का इस्तेमाल अंतिम संस्कार में किया जाता है | 


बेर 


घर में लगी बेर की झाडी अशुभ मानी जाती है | बेरी की झाडी पर लगने वाले बेर भले ही स्वादिष्ट हो लेकिन उनका परिणाम अशुभ होता है | ऐसा भी बताया जाता है कि जहाँ बेरी की झाडी होती है, वहां लक्ष्मी जी कभी वास नहीं करती है | 

बोन्साई 


आज कल लोग घर में साज सज्जा के लिए बोन्साई का पौधा बड़े चाव से लगाते है | लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ बताया गया है, बताया गया है कि इससे घर की सुख शांति भंग हो जाती है | साथ ही  लड़ाई झगड़े बढ़ जाते है | 

इमली का पेड़


वास्तु में इमली के पेड़ को घर में लगाना अशुभ बताया गया है | वास्तु के अनुसार घर में इमली का पेड़ लगाने से घर में नकारात्मकता आने लगती है | साथ ही घर के सदस्यों की तरक्की भी रुक जाती है | इसके अलावा सेहत भी प्रभावित होने लगती है | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर