Category Archives:  Spiritual

राशिफल 3 जुलाई 2020: आज ये 6 राशियाँ साबित होगी भाग्यशाली, जानिए अपनी राशि का हाल

Jul 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर आज कुछ परेशानियां दूर होने वाली है | ऑफिस में आज बॉस आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे | हालाँकि सेहत को लेकर थोड़े सावधान रहे | आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि कुछ अनावश्यक खर्चो में वृद्धि आपके तनाव का कारण बन सकती है | आज आपके किसी बने बनाये काम में अचानक रुकावट आ सकती है, सावधान रहने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | इस राशि के व्यापारियों के लिए सामान्य रहेगा | जो जातक प्रेम जीवन में है, उनका दिनमान अच्छा रहेगा | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और उसे निभाएंगे | आज आपका कोई मित्र आपसे कोई सीक्रेट शेयर कर सकता है | आज जीवनसाथी आपको होने वाले किसी बड़े फायदे की वजह बन सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक साबित होने वाला है | किसी अटके हुए काम में रिश्तेदार की मदद मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातक आज काम के बोझ के चलते थोड़े तनाव से गुजर सकते है | आज दाम्पत्य जीवन में स्थिति काबू में रखने की कोशिश करे, झगड़ा हो सकता है | 

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | अपने काम को लेकर आज थोड़े व्यस्त रह सकते है, जिस वजह से अपना कोई निजी काम भूल सकते है | अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे, जिससे आपकी इज्जत बढ़ेगी | आज जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने की सम्भावना है, ध्यान रखे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | आज किसी बात को लेकर आपका मन हर्षित रहेगा | आज आपको पैतृक सम्पति से कोई बड़ा फायदा होने वाला है | जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक शाम बिताएंगे | कामकाज को लेकर मिले नतीजों से आप संतुष्ट रहेंगे | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है | ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है | आज सुख सुविधा की किसी चीज पर आप खर्चा कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है, जिससे ऐप थोड़े संतुष्ट रहेंगे | आज ऑफिस के किसी काम में खूब दिमाग लगाना पड़ सकता है | प्रेम जीवन को लेकर आज का दिन खास साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में स्थिति उतार चढाव भरी रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपको किसी काम में सहकर्मी की मदद लेनी पड़ सकती है | आज शाम को किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | आज संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते है | जीवनसाथी आज अपने मन की बात शेयर करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको आज मानसिक शांति की अनुभूति होगी | आपका कोई अटका हुआ काम प्रभु की कृपा से पूरा होने वाला है | आप आज लोगो को अपनी बात मनवाने में सफल होंगे | आज आप किसी से कटु वचन न बोले, ये उस शख्स के मन में आपके लिए द्वेष पैदा कर सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे जल्दी फ्री हो जायेंगे | कहीं भी धन निवेश करने से पहले एक बार किसी विशेषज्ञ की मदद जरूर ले | आज घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर