Category Archives:  Spiritual

जानिए सपने में फलो को देखने का मतलब, क्या संकेत देते है ये...

Jul 02 2020

Posted By:  Sunny

नींद में सपने देखना आम बात है | वैसे तो हम अपने इन सपनो को यूँही नजरअंदाज कर देते है | लेकिन असल में ये किसी ना किसी चीज की ओर इशारा करते है | स्वप्न शास्त्र में इसके बारे विस्तार से समझाया गया है | स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि प्रत्येक सपना किसी चीज या होने वाली घटना की ओर इशारा करता है | कई बार सपने में हम फल आदि भी देखते है, ऐसे में आज हम आपको उनसे जुड़े सपनो का अर्थ बताने जा रहे है |

सेब देखना


स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि कोई पुरुष सपने में सेब देखता है | तो इसका मतलब होता है कि उसे शीघ्र ही कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने वाला है | साथ ही नौकरी और व्यापार में भी तरक्की मिलने वाली है | वहीँ यदि कोई विवाहित महिला सपने में सेब देखती है, तो इसका अर्थ है | उसे शीघ्र ही पुत्र प्राप्ति होने वाली है |



केला देखना


सपने में देखना वैसे तो शुभ माना जाता है, लेकिन सपने में स्वयं को केला खाते हुए देखना अशुभ होता है | स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि कोई विवाहित पुरुष स्वयं को केला खाते हुए देखता है, तो ये उसके विवाहित जीवन में आने वाली समस्या का संकेत हो सकता है |

अमरुद देखना


यदि अपने सपने में अपने आप को अमरुद खाते हुए देखा है, तो ये आपके लिए शुभ संकेत है | क्योंकि स्वयं को अमरुद खाते देखना धन प्राप्ति का संकेत देता है | इस स्वप्न को देखने का अर्थ यही है कि आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है |

अनानास देखना


अपने में अपने आप को अनानास खाते हुए देखना अशुभ संकेत बताया गया है | स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा स्वपन जीवन में परेशानियों आने वाली परेशानियों का संकेत होता है |

आंवला देखना


सपने में स्वयं को आंवला खाते देखना बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है | ये इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति की कोई मनोकामना शीघ्र ही पूरी होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर