Category Archives:  Spiritual

इन 4 राशियों के लिए अशुभ साबित होगा चंद्रग्रहण, हो सकता है नुकसान

Jul 03 2020

Posted By:  Sunny

जल्द ही इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है | ये चंद्रग्रहण 5 जुलाई 2020 को लगेगा | हालाँकि ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा | ये उपछाया चंद्रग्रहण होगा और ना ही इसका सूतक माना जायेगा | ज्योतिषीय गणना के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण होने के बावजूद भी ये चंद्रग्रहण राशियों पर प्रभाव डालने वाला है | इस वजह से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे है |

मिथुन


ये चंद्रग्रहण आपके सातवे भाव में है | आपकी राशि इस ग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है | साथ ही व्यापार में साझदेरी के बिगड़ने की सम्भावना है, आपको बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है |



कन्या


ये ग्रहण आपके चौथे भाव में लग रहा है | ये आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों की वजह बन सकता है | माता जी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, जमीन जायदाद को लेकर आपको किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | ये ग्रहण आपके जीवन में परेशानियां लेकर आ रहा है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है |

वृश्चिक


चंद्रग्रहण आपके दूसरे भाव में लगने जा रहा है | बता दे दूसरा भाव धन का है, इसी वजह से आपको धन से जुडी किसी हानि का सामना करना पड़ सकता है | इसके अलावा आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते है, इसीलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है | 

मीन


ये ग्रहण आपके दसवे भाव में लगेगा | आपको कार्यक्षेत्र में किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है | पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसीलिए उनकी सेहत को लेकर सतर्क रहे | घर-परिवार का माहौल आपको तनाव दे सकता है | ये ग्रहण आपके लिए कष्टकारी परिणाम लेकर आया है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर