Category Archives:  Spiritual

इस सावन पूरी होगी हर मुराद, बस अपनी राशि अनुसार करे ये उपाय

Jul 06 2020

Posted By:  Sunny

सावन माह महादेव का माह है | इस माह को महादेव का प्रिय महीना कहा जाता है | ऐसा का जाता है कि जो व्यक्ति इस महीने में सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है, उसकी इच्छा अवश्य पूरी होती है | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार महादेव की पूजा अर्चना करे, महादेव उससे अवश्य प्रसन्न होते है | ऐसे में आज हम आपको राशि के अनुसार महादेव के उपाय बताने जा रहे है | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |


मेष:- इस राशि के जातको को सावन माह में गुड़ सहित महादेव का अभिषेक करना चाहिए | ये आपके लिए बेहद प्रभावी होगा |

वृष:- इस राशि के जातको को महादेव को पूजा में दही, शक्कर, चावल, सफ़ेद चंदन और सफ़ेद पुष्प अर्पित करने चाहिए |



मिथुन:- इस राशि के जातको को गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करना चाहिए, ये आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगा |

कर्क:- इस राशि के जातको को सावन में महादेव की पूजा के दौरान सच्ची श्रद्धा से घी अर्पित करना चाहिए |

सिंह:- इस राशि के जातको को प्रतिदिन महादेव का गुड़ के जल से अभिषेक करना चाहिए |

कन्या:- इस राशि के जातको को अपनी इच्छा पूर्ति के लिए महादेव को भांग और पान चढ़ाना चाहिए |

तुला:- इस राशि के जातक सावन में यदि महादेव को दही, शहद और इत्र चढ़ाये तो उन्हें महादेव की कृपा प्राप्त होती है |

वृश्चिक:- इस राशि के जातको को सावन माह में महादेव को पंचामृत अर्पित करना चाहिए |

धनु:- इस राशि के जातको को महादेव को हल्दी मिला दूध अर्पित करना चाहिए | ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा |

मकर:- इस राशि के जातको को सावन माह में नारियल के पानी से महादेव का अभिषेक करना चाहिए |

कुम्भ:- इस राशि के जातको को तिल के तेल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए, ये आपको शुभ फल देगा |

मीन:- इस राशि के जातक भोलेनाथ को केसरयुक्त जल अर्पित करे, इससे आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर