Category Archives:  Spiritual

राशिफल 7 जुलाई 2020: इन राशियों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jul 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |


मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में अधिक काम रहने से आप व्यस्त रहेंगे | आज आपके किसी काम में पडोसी का सहयोग मिलने वाला है | घर परिवार का माहौल आपको थोड़ा चिंतित कर सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है | आपकी कोई बड़ी चिंता आज दूर होने वाली है, जिस वजह से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी | प्रेम जीवन जीने वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है, इसीलिए सावधान रहने की जरूरत है | आज के दिन आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले तो अच्छा है | किसी करीबी का व्यवहार दुखी कर सकता है, आप बातो को दिल से ना लगाए | दाम्पत्य जीवन में रिश्ता आपसी सामंझस्य से आगे बढ़ेगा | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे, जिस वजह से आप प्रसन्न नजर आएंगे | आज आपको किसी निजी काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी के लिए कुछ खरीद सकते है, इससे जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | आज आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप अनेक विचारो से घिरे रहेंगे | जिस वजह से आप असमंझस की स्थिति में पड़ सकते है | कामकाज को लेकर आज का दिन राहतभरा रहेगा | जो जातक प्रेम में है, वे प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव से भरा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आज आप परिवार किसी समस्या को दूर करने में सफल होंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है | आज पिताजी आपसे कोई किसी मसले पर बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप किसी काम को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे | आज किसी मित्र से थोड़ी बहस हो सकती है, आप धैर्य से काम ले | जो जातक प्रेम में हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है | इस राशि के व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील मिलने वाली है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा | परिवार के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, आप तनाव महसूस करेंगे | आप शाम के समय मित्र से मुलाकात करने जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में मतभेद उत्पन्न हो सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आप संतुष्ट रहेंगे | आज कोई मित्र आपसे नए काम को शुरू करने को लेकर आईडिया शेयर कर सकता है | परिवार में लम्बे समय से चल रहे किसी विवाद को आप सुलझाने में सफल होंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिनमान कमजोर है | कोई चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है, जिस वजह से आपके काम भी रूक सकते है | आमदनी में आपको उतार चढाव देखने को मिलेगा | आज के दिन वाहन चलाते समय सावधान रहे, चोट लगने के आसार है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा होने वाला है | परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर बातचीत होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन में आपको मन की बात प्रिय से खुलकर करने की जरूरत है, ये आपके रिश्ते में मजबूती लाएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर