Category Archives:  Spiritual

महादेव की प्रत्येक मूर्ति देती है अलग आशीर्वाद, अब होगी मनोकामना पूरी

Jul 06 2020

Posted By:  Sunny

सावन का महीना बेहद ही पवित्र महीना है | इस माह में हर ओर महादेव की धूम रहती है | महादेव के भक्त महादेव की पूजा अर्चना करते है, उनकी आराधना करते है | ताकि महादेव को प्रसन्न कर सके और उनकी कृपा प्राप्त कर सके | ऐसे में आज इस पवित्र माह के मौके पर हम आपको शिवजी के खास स्वरूपों के पूजन के बारे में बताने जा रहे है | आज हम आपको बताएंगे कि शिव जी का कौनसा स्वरूप कैसा फल प्रदान करता है |


* ऐसा बताया जाता है कि सावन के महीने में शिव जी और माँ पार्वती के साथ साथ उनके पुत्रो की पूजा करना भी शुभ फल प्रदान करता है | इससे व्यक्ति के सुख साधनो में वृद्धि होती है |



* वास्तु शास्त्र के अनुसार महादेव की जिस मूर्ति में उनकी चार भुजाये, तीन नेत्र और हाथ में त्रिशूल हो, तो उनकी ऐसी मूर्ति को ऐसी दिशा में स्थापित करना चाहिए | जहाँ उनके एक तरफ उत्तर दिशा में श्री हरि विराजमान हो और वहीँ दूसरी ओर ब्रह्मा जी विराजमान हो | त्रिदेवो की पूजा करने से रोगो से मुक्ति मिलती है |

* महादेव की तीन पैर, सात हाथ और दो सिर वाली मूर्ति जिसमे महादेव अग्निस्वरूप में हो | ऐसी मूर्ति की पूजा करने से अन्न की प्राप्ति होती है |


* यदि संतान प्राप्ति करना चाहते है, तो आप महादेव और माता पार्वती की नंदी पर विराजमान वाली मूर्ति की पूजा करे | इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी होगी |

* दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सुख लाने के लिए आप महादेव के अर्धनारीश्वर रूप की पूजा करे | इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख- शांति आएगी |


* महादेव की ऐसी प्रतिमा जिसमे वे उपदेश देने वाली स्थिति हो, ऐसी प्रतिमा की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है |

* मान सम्मान पाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को महादेव की ऐसी प्रतिमा की पूजा करनी चाहियें, जिसमे वे माँ पार्वती और अपने गणो के साथ घिरे हो |

* ध्यान की स्थिति में विराजमान महदेव जिसमे उनके शरीर पर भस्म हो | महादेव के ऐसे स्वरूप की पूजा करने से मनुष्य के सभी दोष समाप्त हो जाते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर