Category Archives:  Spiritual

ये है महादेव की प्रिय 3 राशियां, इन पर सदा कृपा बरसाते है महादेव

Jul 07 2020

Posted By:  Sunny

सावन का पवित्र महीना आरम्भ हो चूका है | ऐसे में महादेव के भक्त महादेव को प्रसन्न करने में लगे है | इसके लिए वे महादेव की पूजा अर्चना कर रहे है | सावन के इस महीने को महादेव का प्रिय महीना कहा जाता है, यही वजह है कि सावन में भक्ति भाव की इतनी धूम देखने को मिलती है | 


ज्योतिष में भी महादेव की महिमा का वर्णन किया गया है | इसके साथ ही ज्योतिष में ऐसी तीन राशियों के बारे में बताया गया है, जिन पर महादेव विशेष कृपा बरसाते है |

मेष राशि


शिव जी की प्रिय राशियों की सूचि में सबसे पहली राशि मेष है | ज्योतिष के अनुसार महादेव को मेष राशि बेहद प्रिय है, वे सदैव इस राशि पर कृपा बरसाते है | इस वजह से इस राशि के जातको के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है | महादेव की कृपा से इस राशि के जातक नौकरी-व्यापार के मामले में तरक्की हासिल करते है | इनकी थोड़ी सी मेहनत कामो में सफलता दिलाती है | इस राशि के जातको को सोमवार के दिन महादेव का व्रत अवश्य करना चाहिए | साथ ही सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए |



मकर राशि 


मकर राशि को बेहद ही भाग्यशाली राशि कहा जाता है, क्योंकि ये राशि बेहद ही भाग्यशाली होती है | ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि पर महादेव और शनि देव दोनों की कृपा होती है | जहाँ शनिदेव इस राशि के स्वामी है, वहीँ महादेव को ये राशि प्रिय है | इस राशि के जातको को महादेव की आराधना अवश्य करनी चाहिए | इससे जातको को बेहद ही शुभ फल की प्राप्ति होती है | 

कुम्भ


महादेव की प्रिय इस तीसरी राशि के स्वामी भी शनिदेव है | शनि देव की इस राशि पर महादेव मेहरबान रहते है | कुम्भ राशि के जातको को महादेव की आराधना करनी चाहिए और सावन के माह में तो अवश्य करनी चाहिए | बताया जाता है कि यदि कुम्भ राशि के जातक शिव पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय का जाप करे, तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है | साथ ही दान करना भी शुभ फल देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर